4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल चोरी की मां से शिकायत नागवार गुजरी, दोस्तों के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या..

तीस घंटे में हत्या की वारदात का खुलासा, तीन बाल अपचारी निरुद्ध, एक बाइक व तीन चाकू बरामद  
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Apr 28, 2019

kota news

मोबाइल चोरी की मां से शिकायत नागवार गुजरी, दोस्तों के साथ मिलकर का दोस्त की हत्या..

कोटा. विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में अशोक पार्क के निकट शुक्रवार रात चाकुओं से घायल रियाज (17) की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने वारदात के तीस घंटों में खुलासा करते हुए रविवार को तीन बाल अपचारी निरुद्ध कर मोटरसाइकल व तीन चाकू बरामद किए हैं।
थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। साथ ही मारपीट व चाकूबाजी के दो दर्जन से अधिक चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर तीन बाल अपचारियों को महावीर नगर क्षेत्र से पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की। जुर्म प्रमाणित होने पर निरुद्ध कर लिया।

मैदान में हो या मैदान के बाहर, इन खिलाडिय़ों के खेल पर है सभी की नजर..

आपसी कहासुनी थी हत्या का कारण
पूछताछ में मुख्य बाल अपचारी ने बताया कि चार माह पहले रियाज का मोबाइल चोरी हो गया था। उसे शक होने पर उसने उसके घर जाकर उसकी मां से शिकायत की थी। मां की डांट पडऩे पर बाल अपचारी ने रियाज के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद इनके बीच कई बार कहासुनी हुई। बाल अपचारी ने अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर रियाज को मारने का प्लान बनाया और 26 अप्रेल को तीनों बाल अपचारियों ने विज्ञाननगर में अशोक पार्क के पास रियाज पर चाकुओं से हमला कर घायल होने के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गए। तीनों बाल अपचारियों को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

----------------------------------------READ MORE------------------------------------

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोटा. उद्योगनगर थाना के धाकडख़ेड़ी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि धाकडख़ेड़ी निवासी नरेन्द्र (23) ने घर पर ही साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को पंखे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास ना तो कोई सुसाइड नोट मिला है और ना ही अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता चला है। पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा