4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में आए सुपरफास्ट चोर, मात्र 10 मिनट लेते हैं लाखों की चपत लगाने में

कोटा. चोरो के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वे महज 10 मिनट में ताले तोड़कर लाखों की चपत लगा रहें है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 12 Nov 2017, 11:12 PM IST

Theft in Kota

कोटा .

चोरो के हौंसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने महज 10 मिनट में ही घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अलमारी को सरिए से तोड़कर चार लाख के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

झालावाड़ केद्रीय सहकारी बैंक में कार्यरत रंगबाडी योजना निवासी मुकेश वर्मा ने बताया कि शनिवार सायं 5.30 बजे के करीब वह पास ही फोटो स्टूडियो पर अपनी पत्नी रेखा वर्मा के साथ कुछ फोटो बड़े करवाने के लिए गए थे। फोटो स्टूडियों पर वह एक शादी की एलबम लेकर गए थे, लेकिन वहां एक एलबम से काम नहीं हुआ तो उन्होंने अपने भाई प्रीतम वर्मा को फोन कर दूसरी एलबम साथ लाने के लिए कहा।

Read More: हॉस्पिटल में हो रही हैं चोरियां, सिक्योरिटी गार्ड कर रहे हैं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के घर की सुरक्षा

फोन करते ही भाई प्रीतम मां गीता बाई को साथ लेकर स्टूडियों पहुंच गया। एलबम देकर भाई व मां तुरंत ही वहां से वापस घर चले गए। उन्होंने घर जाकर देखा तो घर की गैलरी के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे और अंदर अलमारी खुली पड़ी थी, जिसमें रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी गायब थी।

Read More: कोटा के यह दम्पती बाइक से 6000 किमी का सफर कर पहुंचे मैसूर और पत्नी ने जीते तीन पदक

शादी में दोनो पक्ष की और से दिए गए थे जैवर

मुकेश ने बताया कि उनकी शादी फरवरी 2016 में हुई थी और शादी में दोनो पक्षों की और से दिए गए सभी जेवर चोरों ने चुरा लिए। उन्होंने कहा कि घर से 7 तोला सोना व 1 किलो चांदी के साथ 18 हजार रुपए नकद चोरो द्वारा चुरा लिए गए हैं। इस सम्बंध में महावीर नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। वहीं थानाधिकारी तारांचद ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।