4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के दिन किसान के घर मचा कोहराम, 7 हादसों में पांच युवक गंभीर घायल

कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में होली के दिन सात सड़क हादसे हुए, इनमें पांच युवक गंभीर घायल हो गए। वहीं, शोली गांव में खेत पर काम करते समय अचानक किसान की तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Mar 22, 2019

accident

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को होली के दिन एक के बाद एक 7 सड़क हादसे हुए, जिसमें 8 जने घायल हो गए। इनमें पांच युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।दोपहर से देर रात तक सड़कों पर एम्बुलेंस दौड़ती रही। रात तक घायलों का आना-जाना लगा रहा। पांच गंभीर घायलों को कोटा रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा दरबीजी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर ड्रेन में जा गिरी। हादसे में करीर का खेड़ा निवासी पवन मीणा गंभीर घायल हो गया। इसी तरह

Read More: मातम में बदली होली की खुशियां, फांसी के फंदे पर लटका बेटा तो करंट ने छीन लिया बच्चों के सिर से पिता का साया

मुकेश बैरवा, कन्हैया, लोकेश और लेखराज शराब के नशे में बाइक दौड़ा रहे थे, जो अलग-अलग जगहों पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सभी पांचों घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस से सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Read More:होली पर बहा खून: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तलवारें, कुल्हाड़ी और गंडासे से किए ताबड़तोड़ वार, 8 की हालत नाजुक

यहां भी हुए हादसे
इससे पूर्व बुधवार दोपहर को सुल्तानपुर से नौताड़ा जा रही वैन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें तीन युवक जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे और 140 की स्पीड से वाहन दौड़ा रहे थे। इसी तरह झोटोली रोड पर देर रात शॉर्ट सर्किट के से मेटाडोर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते मेटाडोर जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि चालक वाहन ने समय रहते वाहन से कूद गया। इससे उसकी जान बच गई।

Ajab Gajab : कोटा में यहां गधे पर निकलती है दूल्हे की बारात, सिर पर सजता है झाडू की टोकरी का सेहरा

यहां उजड़ी कि‍सान के परिवार की खुशियां
इधर, शोली गांव में किसान रमेशचंद मेघवाल की खेत में काम करने के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से वह अचेत हो गया। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।