5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोशाला के लिए 70 बीघा जमीन का लिया कब्जा

- 15 करोड़ की लागत से शीघ्र होगा निर्माण
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Oct 05, 2018

kota news

nagar nigam kota

कोटा. शहरवासियों को सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने की राह प्रशस्त हो गई है। जिला प्रशासन ने लखावा में करीब 70 बीघा जमीन का कब्जा शुक्रवार को नगर निगम को सौंप दिया। महापौर महेश विजय, गोशाला समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल तथा उपायुक्त कृष्णा शुक्ला ने मौके पर तहसीलदार कालूलाल जांगिड़ से कब्जा पत्र प्राप्त किया।
गोशाला समिति अध्यक्ष अग्रवाल ने भूमि आवंटन के लिए जिला कलक्टर गौरव गोयल तथा नगर विकास न्यास प्रशासन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर गोशाला निर्माण के लिए निगम ने तैयारी कर रखी है। नक्शा तैयार है, निर्माण के लिए 15 करोड़ के टेंडर हो चुके हैं। कार्यादेश देने के लिए भूमि का कब्जा प्राप्त होने का इंतजार किया जा रहा था। महापौर ने बताया कि कार्यादेश एक-दो दिन में जारी कर 10 या 11 अक्टूबर को इसका शिलान्यास करने के प्रयास किए जाएंगे।

--
आधुनिक गोशाला बनाएंगे

अग्रवाल ने कहा कि गोशाला निर्माण के बाद वहां करीब दस हजार पशु रखे जा सकेंगे। आधुनिक गोशाला का निर्माण किया जाएगा। निगम आयुक्तजुगल किशोर मीणा ने कहा की गोशाला की भूमि आवंटन का विषय काफ ी समय से लंबित चल रहा था। अब जमीन निगम को मिल चुकी है, निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।