15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोपी को जेल भेजा

न्यायालय ने शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को प्रकरण में बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
less than 1 minute read
Google source verification
शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोपी को जेल भेजा

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोपी को जेल भेजा

न्यायालय ने शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को प्रकरण में बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

विशिष्ट लोक अभियोजक हितेश जैन ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी रेलवे कॉलोनी निवासी शाहिद अली को सुनवाई के बाद जेल भेज दिया।प्रकरण के अनुसार पीड़ित महिला ने शहर एसपी को एक परिवाद दिया था। इसमें बताया था कि वह एक बैंक में कार्यरत थी। वर्ष 2022 में आरोपी शाहिद से उसका परिचय हुआ।

दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हो गई। आरोपी एक दिन बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उससे बलात्कार किया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और बहलाता रहा। बाद में आरोपी उससे बलात्कार करता रहा।

उसके अश्लील फोटो खींचकर उसे कई बार धमकाया और उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। आरोपी ने महिला के घर जाकर भी छेड़छाड़ और मारपीट की। उसने इस संबंध में रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाने में दी तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद प्रार्थना पत्र शहर एसपी को 14 दिसम्बर को दिया। एसपी के निर्देश के बाद उक्त प्रकरण में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उप अधीक्षक (एससी एसटी सेल) लोकेंद्र पालीवाल ने अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए।