5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कार्रवाई :  इंडस्ट्रियल एरिया में टंकियों में बना रहे थे नकली घी..वीडियो
Play video

कार्रवाई : इंडस्ट्रियल एरिया में टंकियों में बना रहे थे नकली घी..वीडियो

पुलिस ने जब्त किए घी के डिब्बे व रैपर, जांच शुरू, कंपनी के प्रतिनिधियों ने की थी शिकायत  
Google source verification

कोटा. शहर की गुमानपुरा पुलिस ने गुरुवार शाम को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खुशबू टी कंपनी में छापा मारकर मौके से पूजा का घी बनाने का सामान व एक प्रतिष्ठित कंपनी के रैपर व डिब्बे बरामद किए। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तरप्रदेश की आगरा से संचालित होने वाली अन्तरराष्ट्रीय घी निर्माता कंपनी तपन एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों से सूचना मिली थी, कि शहर की इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खुशबू टी कंपनी में उनके ब्रांड के नाम पर नकली व मिलावटी घी बनाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने गुरुवार शाम का कंपनी में छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में तपन घी कंपनी के नकली रैपर व नकली डिब्बे, कुछ घी के पैके डिब्बे व कुछ पेकिंग की प्रक्रिया में डिब्बे मिले। कंपनी में पानी की सीमेन्ट की टंकियों में घी तैयार किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने नकली घी के डिब्बे व रैपर बरामद किए।

हाइजिन के नाम पर कुछ नहीं
खुशबू इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार शाम को पुलिस व तपन कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि वहां उनके तपन घी खाद्य घी पेकिंग हाथ से की जा रही थी। इसके लिए वनस्पति घी व तेल व एसेंस मिलाकर घी बनाकर जा रहा था। ऐसे में घी के हाइजिन पेकिंग के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं थी। ऐसा घी न केवल कंपनी की साख को बल्कि लोगों की सेहत को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

पहले हमारे मोहल्ले में डलेगी लाइन

मिल रही थी शिकायतें

कंपनी के अधिकारियों को राजस्थान, हरियाणा व मध्यप्रदेश से ग्राहकों की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर कंपनी की ओर से निजी रूप से रैकी करवाकर इस मामले में राज्य के आला अधिकारियों को जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर योजना के अनुरूप गुरुवार शाम को कंपनी के गोदाम पर छापा मारा।


12 देशों में होते है निर्यात

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी तपन एगो इंडस्ट्रिज पांच ब्रांड से घी की आपूर्ति करती है। इसमें से ऐश, दाऊजी, तपन, दीप व प्रीत लाइट बनाया जाता है। जिसकी देश के सभी प्रमुख माल, स्टोर समेत आर्मी केन्टीन, सीएसजी केन्टीन व सरकारी केन्टीनों में आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा ये अमेरिया, कनाड़ा, गल्फ देशों समेत 12 देशों में भी निर्यात किया जाता है।

आर्थिक सुगमता सूचकांक में कोटा तीसरे नम्बर पर


पहले भी मिली थी फैक्ट्री

इससे पहले भी 12 अपे्रल 2018 को कोटा की पारस घी इंडस्ट्री में प्रेमचंद जैन द्वारा उनके ब्रांड का घी पैक करते पकड़ा गया था।

शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में नकली घी बनाने के मामले में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर घी पेकिंग के रैपर व डिब्बे बरामद किए है। कंपनी मालिक ने घी बनाने के लिए लाइसेंस एप्लाई कर रखा है। इस मामले में जांच की जा रही है।
मनोज शर्मा,

पुलिस उप अधीक्षक, प्रथम, कोटा।