बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने आरोप लगाया कि जब वे लोग मौके पर पहुंचे, तब धर्मांतरण की प्रक्रिया चल रही थी। उनके अनुसार, भील समाज के लोगों को बुलाकर उन्हें ईसाई धर्म में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा था। उनका दावा है कि इस कार्यक्रम में स्थानीय के साथ-साथ विदेशी ईसाई मिशनरी भी शामिल थे। इस मामले में कैथून थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।