5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: 33 साल बाद लंदन से रावतभाटा लौटेंगे भगवान नटराज, घर वापसी में जुटी भारत सरकार

1984 में रावतभाटा के बाड़ौली मंदिर से ही चोरी गई भगवान नटराज की बेशकीमती प्रतिमा इस समय लंदन के ब्रिटिश आर्ट म्यूजियम में है। वहां प्रतिमा पर स्वर्ण लेप कर रखे होने का पता चला है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Feb 07, 2019

ancient statue of Lord Nataraja

Good News: 33 साल बाद लंदन से रावतभाटा लौटेंगे भगवान नटराज

रावतभाटा. कोटा. रावतभाटा से करीब एक किमी दूर स्थित बाड़ौली मंदिर समूह स्थल से बरसों पहले चोरी हुई नटराज व नृत्यांगना की प्रतिमाएं लंदन स्थित ब्रिटिश आर्ट म्यूजियम की शोभा बढ़ा रही हैं। अब इन दोनों बेशकीमती प्रतिमाओं को वापस बाड़ौली लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1964 में मंदिर परिसर में स्थित शृंगार चंवरी (हवन कुंड) के एक स्तंभ पर स्थापित करीब डेढ़ फीट ऊंचाई की नृत्यांगना की प्रतिमा चोरी हो गई थी। इस प्रतिमा के लंदन स्थित ब्रिटिश आर्ट म्यूजियम में स्वर्ण लेप कर रखे होने का पता चला है। वहीं 1984 में बाड़ौली से ही चोरी गई नटराज की मूर्ति भी इस समय लंदन में ही है।

BIG News: कोटा में विधायक भरत सिंह के नाम पर अवैध वसूली, लोगों को मिली धमकियां, राजनीति में जबरदस्त भूचाल

भारत सरकार दोनों प्रतिमाओं को लाने के प्रयास कर रही है। पुरातत्व विभाग इसके लिए गृह मंत्रालय से संपर्क में है। बाड़ौली मंदिर समूह के इंचार्ज जैनन मीणा व मुरारीलाल ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित शृंगार चंवरी (हवन कुण्ड) में चार स्तंभों पर नृत्यांगनाओं की करीब डेढ़ फीट ऊंची प्रतिमाएं लगी थी। वर्तमान में चारों स्तंभों पर एक भी प्रतिमाएं नहीं है। इनमें से गणेश मंदिर की दिशा की तरफ लगे स्तंभ से एक नृत्यांगना की प्रतिमा वर्ष 1964 में चोरी होने का मामला रिकार्ड में दर्ज है।

BIG Politics: कटारिया ने कांग्रेस में किसको चांटा मारने का किया इशारा, जानिए कौन है निशाने पर


नाप लेकर गए सर्वेयर
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 18 में भारतीय पुरातत्व विभाग दिल्ली से सर्वेयर आए थे। वे मंदिर में उस स्थान के ब्लॉक का नाप लेकर गए, जहां से नटराज व नृत्यांगना की प्रतिमाएं चोरी हुई थी। अब दोनों प्रतिमाओं को लाने के विभाग प्रयास कर रहा है। संभवत: पहले नृत्यांगना की प्रतिमा को लाया जाएगा। इसके बाद नटराज की प्रतिमा लाई जाएगी।

Read More: चौंकाने वाला खुलासा: दीपक ने उगला राज, आरटीयू में ही तैयार हुई थी फर्जी नौकरियों की लिस्ट

पूरे प्रयास कर रहे हैं
प्रतिमा चोरी होने और उसके लंदन के एक संग्रहालय के बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली के डायरेक्टर जनरल को अवगत करा रखा है। लंदन स्थित संग्रहालय ने भारत सरकार से नृत्यांगना की प्रतिमा की ऊंचाई, जहां लगी थी उस स्थान, चोरी के समय आदि की जानकारी मांगी थी। वह भेज दी है। प्रतिमाओं को लाने के लगातार प्रयास चल रहे हैं।
बीएस वर्डिकर, अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जोधपुर मंडल