11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
शादियों में पलक झपकते ही उड़ा लेती थी लाखों का माल..शातिर महिला चोरों के किस्से सुन कर रह जाएंगे दंग
Play video

शादियों में पलक झपकते ही उड़ा लेती थी लाखों का माल..शातिर महिला चोरों के किस्से सुन कर रह जाएंगे दंग

शातिर महिला चोर गिरोह का राजफाश..- आरोपी 5 महिलाएं गिरफ्तार
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 14, 2019

 

कोटा. गुमानपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को महिला चोर गिरोह का भांडाफ ोड़ करते हुए मध्यप्रदेश निवासी पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनसे 20 हजार रुपए बरामद किए हैं।
गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि मंगलवार को एसबीआई बैंक की छावनी शाखा में खेड़ली फाटक निवासी बुजुर्ग महिला इंद्राबाई हरिजन (59) राशि जमा करवाने पहुंची। वहां कुछ महिलाओं ने उनका बैग चोरी कर लिया। उसमें 20 हजार रुपए रखे थे। पीडि़त बुजुर्ग महिला ने गुमानपुरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

 

मामला दर्ज होने पर थाना पुलिस ने मौके के सीसीटीवी फु टेज खंगाले और आरोपी महिलाओं की पहचान की। भीमगंजमंडी थाने के कांस्टेबल बलवीर सिंह व सुरेश की सूचना पर वारदात में शामिल पांचों महिलाओं को रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर उनसे 20 हजार रुपए बरामद कर लिए। गिरफ्तार महिलाओं में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना के कडियां निवासी हीरा बाई, दीपमाला, लाची, रिंकी व सोनी बाई को गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाएं भीड़ वाले इलाकों, शादी समारोह व बैंकों के आसपास वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस ने महिलाओं को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।