6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी ड्यूटी के दौरान एएसआई का भीषण एक्सीडेंट, लड़ रहा मौत से जंग

हालत गंभीर होने के कारण बाद में निजी अस्पताल में रेफर कर किया गया...
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Dinesh Saini

Apr 29, 2019

Car Accident

कोटा।

राजस्थान के कोटा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के दिन ड्यूट पर जा रहे एक पुलिस एएसआई सडक़ हादसे का शिकार होकर गंभीर घायल हो गए। चुनावी गश्त के लिए जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल एएसआई के सिर में गंभीर चोट आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल कैसरबाग निवासी एएसआई मोहम्मद अजीज सुकेत थाने में तैनात है। अजीज जब चुनावी डयूटी के लिए कोटा से रामगंज मंडी जा रहे थे तब आलनिया बाईपास के पास पुलिया के नीचे खड़े ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में निजी अस्पताल में रेफर कर किया गया।


वहीं राजसमंद नगरपालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर सोमवार को मतदान के दौरान हमला हुआ। पत्थर से गाड़ी के शीशे फोड़े गए। बताया जा रहा है कि भाजपा नगर अध्य्क्ष के लडक़े ने ये हमला किया है। बता दें कि नगरपालिका अध्यक्ष और उनके पति बूथ नम्बर 173 पर मतदान करने पहुंचे थे। कुछ देर पहले कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार देवगढ़ के छतरिया बावजी स्कूल के पास ये घटना हुई है। घटना में गाड़ी का शीशा फोड़ा गया है।

इधर... बाड़मेर के चौहटन के अरटा गांव में दो पक्षों में विवाद उपजा। एक पक्ष के समर्थकों के साथ मारपीट की गई। एक के सिर में चोट आने से वो लहूलुहान हो गया। गाडिय़ों के शीशे तोडऩे की भी खबरें आ रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा। सेडवा नायब तहसीलदार राकेश पन्नू भी मौके पर पहुंचे। समझाइश कर मामला शांत करवाया है। बीच में रुके मतदान को पुन: शुरू करवाया है।

फोटो - प्रतिकात्मक