4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: धनतेरत पर साहब को ऐसा क्या खरीदना था जो लेनी पड़ी रिश्वत, अब पुलिस मनाएगी उनके साथ दिवाली

बारां. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा व बारां की टीम ने मंगलवार को धनतेरस के दिन ट्रेप की दो कार्रवाई करते हुए एएसआई व लेखाधिकारी को दबोचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 17 Oct 2017, 8:00 PM IST

ASI and Account Officer Arrest in Bribe Case in Baran

बारां.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा व बारां की टीम ने मंगलवार को धनतेरस के दिन ट्रेप की दो कार्रवाई करते हुए अटरू थाने के एएसआई को 5 हजार व विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के लेखाधिकारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

दोनों अधिकारी धनतेरस पर धन बटोरने से पहले एसीबी के हत्थे चढ़ गए। अटरू में एसीबी कोटा कार्यालय की स्पेशल यूनिट के सीआई रमेश आर्य व बारां शहर में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह गोगावत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

सरकारी आवास पर ली घूस
कोटा कार्यालय की स्पेशल यूनिट के सीआई रमेश आर्य ने बताया कि अन्ता निवासी शफीउर्रहमान उर्फ गुड्डू ने 12 अक्टूबर को कोटा में अटरू थाने पर तैनात एएसआईं बद्रीलाल बैरवा के खिलाफ उसके प्लॉट से अतिक्रमण हटाकर कब्जा संभलाने व राजीनामा कराने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

Read More: Video: माकपा का हिंसा रूपी चेहरा जनता के सामने लाने केरल जाएंगे ABVP के 50,000 कार्यकर्ता

शिकायत का 13 अक्टूबर को सत्यापन कराया तो उस समय एएसआई ने 5 हजार रुपए लिए तथा शेष पांच हजार के लिए मंगलवार को उसके सरकारी आवास पर बुलाया था।

मंगलवार सुबह शफीउर्रहमान ने (5-5 सौ के दस नोट) 5 हजार रुपए एएसआई को घर पर दिए तो इशारा मिलते ही पहले से तैयार टीम ने उसे धर दबोचा। एएसआई बैरवा के पर्स से राशि बरामद की गई।

Read More: राजावत ने रैरा व जीएसटी पर खड़े किए सवाल तो मंत्री कृपलानी ने उनसें ही मांग लिया जवाब

एक लाख की मांग, 75 में सौदा तय
वहीं यहां शहर में कोटा रोड स्थित विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नियुक्त लेखाधिकारी विकास वाल्मीकि (32) निवासी तीतरड़ी थाना हिरण मगरी, उदयपुर को एक निर्माण ठेकेदार से 30 लाख रुपए के बिल पास करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Read More: कोटा का हैंगिंग ब्रिज बनेगा कमाऊ पूत, हर साल करेगा 50 से 70 करोड़ की कमाई

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह गोगावत ने बताया कि ठेकेदार शहर के चौमुखा बाजार निवासी हेमन्त पारीक ने उसके 30 लाख के बिल पास करने के लिए लिखाधिकारी पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ही शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान 75 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद दोपहर को एसीबी सीआई ज्ञानचन्द मीणा समेत टीम ने लेखाधिकारी वाल्मीकि को उसके कार्यालय कक्ष में ही 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा।

Read More: 500 रुपए के लिए लगा रहे 50 चक्कर, बुढ़ापे में पेंशन के लिए परेशान

आवास से मिले साढ़े 48 हजार
एसीबी सीआई ज्ञानचन्द मीणा ने बताया कि टीम ने लेखाधिकारी के चारमूर्ति चौराहा के समीप स्थित सरकारी क्वार्टर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान क्वार्टर से 48 हजार पांच सौ रुपए की राशि मिली। इस राशि को भी संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया। वहीं इसके उदयपुर स्थित आवास पर भी उदयपुर की टीम तलाशी में जुटी हुई है।