4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: माकपा का हिंसा रूपी चेहरा जनता के सामने लाने केरल जाएंगे ABVP के 50,000 कार्यकर्ता

कोटा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलो केरला अभियान शुरू किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 17 Oct 2017, 7:14 PM IST

ABVP National Campaign Chalo Kerela

कोटा .

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलो केरला अभियान शुरू किया जा रहा है। हाड़ौती से 200 और चित्तौड़ प्रांत से 500 से अधिक कार्यकर्ता 8 नवंबर को रवाना होंगे और 11को केरल की राजधानी त्रिवेंदपुरम पहुंचेंगे। वहां पूरे देश से 50 हजार कार्यकर्ता आंदोलन में एकत्र होंगे।

Read More: कोटा जिला कलक्टर से बोले सांसद ओम बिरला लोग मर रहे, अब भी एप्रूवल लोगे क्या, पैसे न हो तो सांसद कोष से दे दूं

प्रदर्शन कर माकपा का हिंसा रूपी चेहरा जनता के सामने उजागर करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को पत्रकार वार्ता में विभाग संयोजक व केरला अभियान के चित्तौड़ प्रांत प्रमुख अभिलाष शर्मा ने दी।

Read More: राष्ट्रीय दशहरे मेले में पहले दी तीसरे मर्डर की धमकी, फिर चाकूओं से ताबडतोड़ वार कर दिया वारदात को अंजाम

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केरल में राष्ट्रीय विचारधारा के कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्या हुई है। केरल सरकार ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में एबीवीपी ने चलो केरला का राष्ट्रीय प्रदर्शन तय किया है।

Read More: दीपावली पर हत्या करने के इरादे से आया इनामी आरोपित कोटा, पुलिस ने हथियारों के साथ धर दबोचा

स्थानीय स्तर पर भी होगा प्रदर्शन
विभाग संयोजक अभिलाष ने बताया कि 31 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 5 नवंबर को हर कॉलेज व इकाई स्तर पर प्रदर्शन होगा। साथ ही जनजागरण कार्यक्रमों में हस्ताक्षर अभियान, संगोष्ठी, कार्यशाला, दीवार लेखन, फेम्पलेट व पोस्टर वितरण व सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध किया जाएगा।

Read More: केबीसी में छबड़ा की नेहा ने जीती 25 लाख की रकम, स्कूल को देंगी दान, बनवाएंगी अपना घर

इस दौरान विभाग सह संयोजक गुंजन झाला, कोटा विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष पिंकेश मीणा, महासचिव संदीप जांगिड़ व जेडीबी साइंस अध्यक्ष मानसी राठौड़ उपस्थित रही।

Read More: राजावत ने रैरा व जीएसटी पर खड़े किए सवाल तो मंत्री कृपलानी ने उनसें ही मांग लिया जवाब