
कोटा. एक युवक का एक महिला को पड़ोसी के यहां से सरिया ले जाने पर टोकना भारी पड़ गया। महिला ने कुछ लोगों को बुलवाया और उस युवक के घर पर हमला बोल दिया । मामला कुन्हाड़ी थाना इलाके की रामचंद्रपुरा का है। जहां रहने वाले नीरज शर्मा का आरोप है कि उनके सामने मकान बन रहा है जहां पर सरिए रखे हुए हैं ।जिसकी जिम्मेदारी मकान मालिक ने उनको दी थी।
बोरा खोला तो पुलिस के भी उड़ गए होश…नग्न अवस्था में महिला का मिला शव
पड़ोस में रहने वाली महिला पिंकी एक सरिया उठाकर ले जा रही थी जिस पर उन्होंने इस महिला को टोका था लेकिन महिला को टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने कुछ मिलने वाले युवकों को बुलवाया और युवकों ने उस घर पर हमला कर दिया।
kota Lok Sabha Result 2019 : कोटा संभाग डिजिटल बुलेटिन
शर्मा का आरोप है कि घर ताला तोड़ 10 से 12 युवक तलवारों से लैस होकर आए और घर में जमकर उत्पात मचाया आंगन में खड़ी बाइकों पर तलवारें चलाई तलवार लेकर घर में घुसे युवको ने जमकर उत्पाद मचाया और घर का सामान बहार फेक दिया घटना में एक युवक पर भी हमला कर दिया जिसमे उसे चोट आई है । घर में महिलाओं और बच्चों ने कमरे में बंद होकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। चीखे सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए और युवकों का विरोध किया । तब जाकर युवक वहां से भागे । पीड़ित परिवार ओर मोहल्ले वासी से देर रात को कुन्हाड़ी थाने पहुंचे महिला और युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चार से पांच युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।