निगम के तत्कालीन आयुक्त शिवप्रसाद एम. नकाते के कार्यकाल में निगम ने दिल्ली की एक कम्पनी के साथ अनुबंध कर साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। झालावाड़ रोड तथा इन्द्र विहार में कोचिंग विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन आज दोनों ही जगह प्रोजेक्ट बंद हो गया है। दोनों स्टैण्ड पर ताले लटके हैं। दिल्ली की कम्पनी ने करीब सात सौ साइकिलों से यह प्रोजेक्ट शुरू किया था। निगम और स्मार्ट सिटी कम्पनी के अधिकारियों ने कोटा में प्रोजेक्ट को उपलब्धि में शामिल कर वाहवाही लूट ली, लेकिन ज्यादातर जगहों पर प्रोजेक्ट बंद हो गया।