6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल कर की युवक की हत्या, राजस्थान में पुलिस-माफिया गठजोड़ की खुली पोल

राजस्थान में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि रोकने की कोशिश करने वालों को कुचल कर मारने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 12 Dec 2017, 12:24 PM IST

Khanan Mafia Kills youth in Bundi, Illegal Mining in Rajasthan, Illegal Mining In Bundi, Crime in Rajasthan, Crime News Rajasthan, Rajasthan Police, Kota Rajasthan Patrika

Mining mafia kills youth by crushing tractor in Bundi

बूंदी के गेण्डोली थाना क्षेत्र के झालीजी का बराना कस्बे में रविवार रात अवैध खनन माफिया ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की हत्या कर दी। इसमें दो अन्य घायल हो गए। जिनमें से एक को कापरेन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपित ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गए। गेण्डोली थाना पुलिस ने सोमवार को तीन जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इधर, खनन माफिया से पुलिस की कथित मिलीभगत को लेकर ग्रामीण बूंदी पहुंचे और जिला कलक्टर से मिले।

पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे झालीजी का बराना निवासी किशनबिहारी कहार, सूर्यप्रकाश कहार, नरेश कहार, भूमेश्वर एवं लोकेश कहार बस स्टैण्ड पर खड़े थे। तभी मेज नदी से अवैध खनन कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई पड़ी। इसे युवकों ने बस स्टैण्ड पर रोकने का प्रयास किया। युवकों को देख ट्रैक्टर चालक ने गति तेज कर दी और उन पर चढ़ा दिया। जिससे 28 वर्षीय किशन बिहारी गंभीर घायल हो गया। वहीं 28 वर्षीय सूर्यप्रकाश कहार और 29 वर्षीय भूमेश्वर कहार घायल हो गए। तीनों को पहले कापरेन अस्पताल ले जाया गया। किशन की हालत गंभीर होने पर उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां तड़के चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More: भरे बाजार सर्राफा कारोबारी को लूटा, नोटों से भरा बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने चाकुओं से गोद डाला

तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने मृतक के भाई प्रेमप्रकाश कहार की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक ढींगसी निवासी इन्द्रराज गुर्जर, मेणोली निवासी जुगराज गोचर व नरेश गौतम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। गेण्डोली थाने के सहायक उपनिरीक्षक हरिराज सिंह ने सोमवार को कोटा चिकित्सालय पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

Read More: दीवानगी की हर हद पार कर चुका था हत्यारा मंगेतर, खुद को भी मारे थे 21 चाकू

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद जब पुलिस पर खनन माफियाओं के साथ मिले होने के आरोप लगने लगे तब पुलिस ने कार्रवाई तेज की। लाखेरी पुलिस उपअधीक्षक नरपतचंद, थानाधिकारी सम्पत सिंह सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल
का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि पुलिस पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।