जगदीश ने बताया कि वे पिछले दो साल से व्यापार के सिलसिले में कोटा आ रहे हैं। सोमवार को भी व्यापार के चलते स्वर्ण रजत मार्केट आए। व्यापार का काम निपटा कर वे जाने लगे थे, अरविंद मार्केट के अंदर थोड़ा रुक गए और वे अपनी कार के पास जा रहे थे, तभी तीन लोग गाड़ी से आए और वारदात को अंजाम दे दिया।