20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

fraud: बिटकाइन के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी ! एशिया हेड गिरफ्तार …

Bitcoin Company, में निवेश के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले..

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Apr 15, 2019

Bit Kain's Asia Head arrested for fraud of Rs 50 lakh

fraud: बिटकाइन के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी ! एशिया हेड गिरफ्तार ...

कोटा. बोरखेड़ा पुलिस ने बिटकाइन कंपनी में निवेश के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले के आरोपी को रविवार को जोधपुर जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह सौदा ने बताया कि बोरखेड़ा के प्रतापनगर तृतीय लक्ष्मीनारायण सुमन ने 1 सितम्बर 2018 को न्यायालय में पेश किए गए परिवाद में बताया कि उसके पूर्व परिचित लेखराज नायक, कमल यादव उसे 2 जनवरी 2017 को उससे मिले तथा उन्होंने बिटकाइन के एशिया हेड मनोज कुमार पटेल से उन्हें मिलवाया। वह राज एसोसिएट्स के नाम पर काम करता था।

जिसका बैंक में करंट एकांउट भी था। जिसने उसे बताया कि बिटकाइन ने इन्वेस्ट करने का एक नया सिस्टम डिजाइन किया है। इस सिस्टम में 24 हजार, 40 हजार, 80 हजार या इनके गुणकों में कितनी भी राशि इनवेस्ट की जा सकती है। इसमें निवेशक को एक फीसदी प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है। जो निवेशक के डिजिटल वॉलेट में जमा हो जाते है।

इसमें राशि डॉलर में भुगतान की जाती है। उन्होंने प्रार्थी को मोटे ब्याज दिलाने का लालच देकर फंसा लिया तथा इस पर उसने उसके रिश्तेदार ने भी जमा करवा दिए। कंपनी उसे दिसम्बर 2017 तक तो लाभ देती रही। लेकिन फिर कंपनी ने साइट बंद कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ fraud का मामला दर्ज किया। एएसआई विष्णु कुमार उसे जोधपुर जेल से रविवार रात को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर कोटा पहुंचे। पुलिस ने उसे सोमवार को court में पेश किया, जहां से उसे jail. भेज दिया।


आरोपी के खिलाफ कई मामले -

एएसआई विष्णु प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई शहरों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। कोटा में ही आरोपी के खिलाफ 15-20 मामले दर्ज है। इसके अलावा उदयपुर, जोधपुर, बूंदी समेत अन्य शहरों में भी आरोपी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है।