5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Elections 2018 : लाडपुरा में दावेदारों की फौज ने अभी से बढ़ा दिया रोमांच

दोनों ही दलों में सबसे ज्यादा दावेदार, पूर्व सांसद की सक्रियता से कांग्रेस में खलबली, भाजपा में विधायक राजावत के करीबी हैं ज्यादा दावेदार
2 min read
Google source verification
दोनों ही दलों में सबसे ज्यादा दावेदार, पूर्व सांसद की सक्रियता से कांग्रेस में खलबली, भाजपा में विधायक राजावत के करीबी हैं ज्यादा दावेदार

दोनों ही दलों में सबसे ज्यादा दावेदार, पूर्व सांसद की सक्रियता से कांग्रेस में खलबली, भाजपा में विधायक राजावत के करीबी हैं ज्यादा दावेदार

कोटा. जिले की लाडपुरा विधानसभा सीट को लेकर इस बार दोनों ही प्रमुख दलों में सबसे ज्यादा दावेदार सामने आ रहे हैं। दोनों ही दलों में दावेदारों की फेहरिस्त दर्जन को पार कर गई है।

हाड़ौती में सर्वाधिक दावेदार इसी सीट पर सामने आ रहे हैं। दावेदारों की संख्या और सक्रियता के कारण यह हाड़ौती की हॉट सीट बन गई है। जीत की हैट्रिक बना चुके विधायक भवानीसिंह राजावत खेमे के ही कार्यकर्ता सबसे ज्यादा दावेदारी जता रहे। कांग्रेस में भी लम्बी सूची है।

हालांकि पूर्व सांसद इज्यराजसिंह की क्षेत्र में अचानक बढ़ी सक्रियता से दावेदारों में खलबली है।

दोनों दलों के दावेदार क्षेत्र में सक्रिय हैं। कोई कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रहा है तो कोई कार्यकर्ताओं को भोज देकर। उन्होंने क्षेत्र में जगह-जगह बैनर-पोस्टर भी लगा दिए हैं। चुनावी कार्यालय शुरू कर दिए हैं। वहीं आप पार्टी ने एमपी चतर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
राजावत कस चुके तंज
लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा दावेदारी जताने पर विधायक भवानीसिंह राजावत तंज कस चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र १५ साल पहले विकास में सबसे पिछड़ा था, यहां से भाजपा से कोई चुनाव लडऩे को तैयार नहीं था, लेकिन १५ साल में उन्होंने इस क्षेत्र को विकास में आदर्श बना दिया। इसलिए आज हर कोई यहां से चुनाव लडऩे को आतुर है। वैसे भाजपा के अधिकांश दावेदारों में पूर्व में राजावत समर्थक रहे कार्यकर्ता ही शामिल हैं

भाजपा : विधायक, जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री पुत्र कतार में

भाजपा में मौजूदा विधायक भवानीसिंह राजावत भी चौथी बार चुनाव लडऩे के लिए कमर कसे हुए हैं। लगातार दौरे कर बैठकें ले रहे हैं, कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हैं। वहीं आसान सीट मान रहे दर्जन भर नेता भी यहां खम ठोक रहे हैं। अधिकांश ने जनसम्पर्क तक शुरू कर दिया है।
कांग्रेस : यहां भी छोटी नहीं है फौज

राजावत से दो बार पराजित हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव नईमुद्दीन गुड्डू तीसरी बार फिर दावेदारी कर रहे हैं। पिछले दिनों से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। पूर्व सांसद इज्यराजसिंह के यहां से चुनाव लडऩे की चर्चा ने तीसरा कोण डाल दिया है।

वे कुछ समय से लाडपुरा और पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस कारण राजनीतिक गलियारों में सिंह के नाम पर चर्चा है। इसके अलावा दर्जन भर ही दूसरे दावेदार इस क्षेत्र के टिकट के लिए बैचेन हो रहे हैं। मजेदार बात यह कि सभी को लग रहा है कि टिकट उन्हीं को मिलने वाला है।