6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : कैलाश विजयवर्गीय

छबड़ा (बारां). भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को छबड़ा क्षेत्र के निपानिया स्थित उनके कुलदेवता कटारमल मंदिर के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। पूजा के बाद पत्रकार वार्ता में विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और यह तय मानिए कि देश के अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी अब भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Feb 26, 2021

पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार  : कैलाश विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : कैलाश विजयवर्गीय

छबड़ा (बारां). भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को छबड़ा क्षेत्र के निपानिया स्थित उनके कुलदेवता कटारमल मंदिर के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। पूजा के बाद पत्रकार वार्ता में विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और यह तय मानिए कि देश के अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी अब भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। जनता का ममता बनर्जी के शासन से मन उखड़ गया है। ममता बनर्जी की पार्टी द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं की दमन एवं मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। विजयवर्गीय के साथ उद्योगपति एसके नरवर व उनके विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय भी थे। मंदिर समिति से जुड़े प्रशांत विजयवर्गीय, रितेश शर्मा, गोविंद तिवारी व कपिल तिवारी ने बताया कि विजयवर्गीय कवाई हेलीपेड से छबड़ा क्षेत्र स्थित मंदिर तक सड़क मार्ग से पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कार्यक्रम में भाग लिया। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।