5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में मचा हड़कम्प…यहां हारे तो सब हारे

सरकार जाने से बड़ा डर तो यह है...
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

भाजपा में मचा हड़कम्प...यहां हारे तो सब हारे

कोटा. एक्जिट पोल के बाद भाजपा में हड़कम्प मचा हुआ है। सत्ता के सेमीफाइनल माने जाने वाले इस चुनाव में राजस्थान जैसे बड़े प्रदेश में हार से पार्टी का 2019 में जीतने के सपनों पर पानी फिर सकता है। हालांकि भाजपा के कई बड़े नेताओं को एक डर यह भी सता रहा है कि कहीं पार्टी के दिग्गज नेता भी चुनाव न हार जाए। ऐसी सीटें जहां बरसों से भाजपा का कब्जा रहा है इन चुनावों में पार्टी की जमीन खिसकी है। ऐसी ही एक सीट है कोटा जिले की दक्षिण विधानसभा।

भाजपा के इन दिग्गज मंत्रियों पर मंडरा रहा हार का खतरा..

2008 के परिसिमन के बाद हुए 3 चुनाव भाजपा ने ही जीते हैं। वहीं इसके पहले 1998 को छोड़ दे तो पिछले 6 चुनावों में भाजपा का परचम लहराया है। ब्राह्मण बहुल इस सीट पर दोनों दलों ने ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव खेला है। कांग्रेस प्रत्याशी ने जिस तरह यहा चुनाव लड़ा है उससे कोई भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नहीं है। हालांकि एक्जिट पोल में यहां कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है।