5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
राम मंदिर पर बोले प्रकाश जावडेकर, ‘कांग्रेस नहीं चाहती अयोध्या में बने…’
Play video

राम मंदिर पर बोले प्रकाश जावडेकर, ‘कांग्रेस नहीं चाहती अयोध्या में बने…’

राहुल गांधी और कांग्रेस वाले जिस तरह से प्रचार करते हैं, ऐसा ही प्रचार करेंगे तो यह संख्या और भी कम हो जाएगी।
Google source verification

कोटा। विधानसभा चुनाव में नेताओं की सक्रियता बढ़ी है, वैसे ही राममंदिर का मुद्दा फिर गर्माया हुआ है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शनिवार को कोटा आए। यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, राममंदिर उनका स्थाई मुद्दा है, लेकिन यह चुनाव का नहीं आस्था से जुड़ा मुद्दा है। रामजन्मभूमि पर राम मंदिर होना चाहिए, इसमें भाजपा की भूमिका है। वहीं कांग्रेस यह चाहती है कि वहां राममंदिर नहीं होना चाहिए। क्या मंदिर निर्माण इस सरकार के कार्यकाल में हो जाएगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा, अभी कोर्ट के निर्णय का इंतजार है।
कांग्रेस की ओर से दिए गए आरोप पत्र पर जावड़ेकर ने कहा, जिनके खुद के खिलाफ चार्जशीट है, वो उन्हें चार्जशीट नहीं दे सकते। कांग्रेसियों को मोदी फोबिया हो गया है, वे मोदी से इतना डरते हैं कि उन्हें दिन रात मोदी के अलावा कुछ नहीं सूझता। इसलिए कांग्रेस और सारे विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाना चाहते हैं। भाजपा कहती है भ्रष्टाचार हटाओ और कांग्रेस कहती है मोदी हटाओ।

जब मोदी बोले.. मैं मौत से मुकाबला करने यहां आया हूं..

उन्होंने कहा, भाजपा केवल सभा या हवाबाजी से नहीं जीतती है। धरातल पर बूथ की ताकत से जीतती है। कभी भाजपा 6 राज्यों थी और आज 19 राज्यों में है। वहीं कांग्रेस के 16 राज्यों में थी और अब चार में रह गई। कांग्रेस को आत्म परीक्षण करना चाहिए। उनके नेताओं को यहां प्रचार करने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि कांग्रेस क्यों घटी। लोगों के मन से क्यों उतरी, क्योंकि कांग्रेस का जनता से संबंध टूट गया है। राहुल गांधी और कांग्रेस वाले जिस तरह से प्रचार करते हैं, ऐसा ही प्रचार करेंगे तो यह संख्या और भी कम हो जाएगी। वे नक्सलवाद का समर्थन करते हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस करती है, कांग्रेस ने सेना प्रमुख को गुंडा तक कहा। ऐसे कारणों से कांग्रेस से लोगा दूर होते चले गए।