5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने कैथून और सांगोद में तीन-तीन प्रत्याशियों के पैनल तय किए

प्रदेश मुख्यालय पर शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामों पर हुई चर्चा  
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Nov 01, 2019

भाजपा ने कैथून और सांगोद में तीन-तीन प्रत्याशियों के पैनल तय किए

भाजपा ने कैथून और सांगोद में तीन-तीन प्रत्याशियों के पैनल तय किए

कोटा। भाजपा की शुक्रवार को जयपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में कैथून और सांगोद नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों के तीन-तीन नामों का तय कर दिया है। अब शीर्ष नेतृत्व रविवार तक इन नामों पर मंथन कर मुहर लगाएगा।

अपनों ने ही डाला डाका,साइमन प्लाजा रेडीमेड की दुकान
से 15.20 लाख की चोरी का पर्दाफाश ,ऐसे खुली वारदात

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, प्रतिपक्ष नेता गुलाब कटारिया की मौजूदगी में कैथून और सांगोद नगर पालिका के सभी 25-25 वार्डों में तीन-तीन दावेदारों के तय पर चर्चा की गई। दावेदारों के वरियता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय नाम दिया गया है। सांगोद और कैथून के बारे में चुनाव पर्यवेक्षक व विधायक संदीप शर्मा, देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह, टोंक के जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी से फीडबैक लेकर वार्डवार चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री छगन माहुर ने बताया कि तीन-तीन के पैनल पर प्रदेश स्तर पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद रविवार या सोमवार को नामों की सूची जारी की जा सकती है। शविार को मांगोरल और छबड़ा के बारे चर्चा की जाएगी।

टोल वसूली कुठाराघात, जनता सबक सिखाएगी
कोटा. भाजपा ने राज्य सरकार की ओर से स्टेट हाइवे पर पुन: टोल वसूली लागू करने के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। इसके बाद मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि टोल वसूली का निर्णय जनविरोध कदम है। राज्य सरकार जनता का शोषण करने पर तुली हुई है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सात दिन के भीतर वसूली के निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।