4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ताओ ने देखी पीएम मोदी पर बनी शार्ट फिल्म ‘ चलो जीते है ‘

फिल्म का डायरेक्शन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर मंगेश हदावले ने किया है ।
2 min read
Google source verification
amit shah in nagaur

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, किसानों को गिनाए सरकार के काम

कोटा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कुछ ही देर में शक्ति केंद्र सम्मलेन में शिरकत करेंगे । इस से पहले भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को पीएम मोदी के बाल्यकाल की घटनाओ पर आधारित शार्ट फिल्म ' चलो जीते है' दिखाई गई'। गौरतलब है कि इस मूवी में चाइल्ड आर्टिस्ट धैर्य दर्जी मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं। यह फिल्म आजादी के बाद के समय को दर्शाती है । यह एक ऐसे बच्चे की घटना को बताती है जो देश के लिए कुछ करना चाहता है।' फिल्म का डायरेक्शन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर मंगेश हदावले ने किया है ।

मोदी ही होंगे चेहरा
मुख्यमंत्री पद के लिए भले ही भाजपा वसुंधरा राजे का चेहरा सामने कर चूकी हो लेकिन एंटी इन्कम्बेंसी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि भाजपा राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लडऩा चाहती है।

अमित शाह साइबर योद्धाओं को समझाएंगे कैसे जीतें चुनावी मैदान
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार पार्टी के गढ़ हाड़ौती में आ रहे है। वे यहां 2018 का विधानसभा चुनाव कैसे फतह करना है, कैसे चुनावी जंग में प्रतिद्वंद्वियों को मात देनी है, इसकी व्यूह रचना समझाने के लिए हाड़ौतीभर के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों, साइबर योद्धाओं व चुनिंदा पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे और चुनावी मैदान जीतने के लिए जोश भरेंगे। शाह के कोटा में दो बड़े कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की कमान सांसद ओम बिरला व उनकी टीम संभाल रही है। शाह का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम कॉमर्स कॉलेज परिसर में होने वाला 'साइबर वॉलिंटियर मीटÓ साइबर योद्धा कार्यक्रम होगा। इसमें कोटा, बूंदी, बारां तथा झालावाड़ जिले से 20 हजार से अधिक साइबर योद्धा शामिल होंगे। इसी के हिसाब से तैयारियां की गई हैं। वाटरप्रूफ एल्यूमिनयम डोम तैयार किया गया है। बिरला पिछले एक सप्ताह से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।