5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Update: बूंदी में ब्रिटिश नागरिक की दर्दनाक मौत से दूतावास में हड़कम्प, दो दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम

बूंदी जिले में नेशनल हाइवे-52 पर ट्रोले ने ब्रिटिश नागरिक को कुचल दिया। लहुलूहान हालत शव को बूंदी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 30, 2019

Accident

बूंदी में ब्रिटिश नागरिक की दर्दनाक मौत से दूतावास में हड़कम्प, दो दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

बूंदी. हिण्डोली. बूंदी जिले में नेशनल हाइवे-52 पर ट्रोले की टक्कर से ब्रिटिश नागरिक की मौत के मामले में हिंडौली पुलिस ने दो दिन बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि मृतक के परिजन तो नहीं पहुंचे। लेकिन, ब्रिटिश सेटेलाइट कंपनी के प्रतिनिधि हिंडौली अस्पताल पहुंचे। उनकी देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया है।

Read More: कुल्फी लेने घर से निकला मासूम को रोडवेज ने कुचला, कलेजे के टुकड़े को लहुलूहान देख चित्कार उठे मां-बाप

हिण्डोली थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि शनिवार को बूंदी भ्रमण के लिए चार विदेशी सैलानी दो बाइक पर सवार होकर आए थे, जो रविवार को वापस जयपुर लौट रहे थे। हिण्डोली टोल नाका क्रॉस होने के बाद सामने से गलत साइड से आ रहे ट्रोले ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ब्रिटिश नागरिक 28 वर्षीय रिश जोन इनकिंस गंभीर घायल हो गया। सूचना पर हाइवे टोल नाके की एंबुलेंस उसे लेकर बूंदी जिला अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा। हिण्डोली पुलिस ने हादसे के बाद ट्रोला जब्त कर लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

Read More: बेटे की शादी के लिए बैंडबाजे की बुकिंग कर वोट देने निकला पिता को कार ने कुचला, मातम में बदली खुशियां

दस दिन पहले ही आया था जयपुर
सूत्रों के अनुसार मृतक 17 अप्रेल को ही एक वर्ष के वीजा पर जयपुर आया था। जयपुर में उसके दोस्त व्यापार करते हैं। उनके पास पहुंचने के बाद तीन दिन जयपुर में ही रहे। वहां से घूमते फिरते बाइक से बूंदी आए थे। बूंदी में एक रात बिताई और वापस जयपुर लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

Big News: एसएसटी टीम के ड्राइवर को आई झपकी, हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई जीप, एएसआई की हालत नाजुक

आंखों से निकले आंसू
हादसे के बाद मृतक के तीनों दोस्तों की रुलाई फूट पड़ी।उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। अस्पताल में तीनों दोस्त बार-बार गले लगकर एक दूसरे को सांत्वना दे रहे थे।