4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
प्रदेशभर में केबल टीवी प्रसारण रहेगा बंद..जानिए वजह
Play video

प्रदेशभर में केबल टीवी प्रसारण रहेगा बंद..जानिए वजह

केबल ऑपरेटर्स की मांग है कि किसी भी चेनल का शुल्क 5 रुपए से ज्यादा न हो।
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Jan 22, 2019


कोटा. राजस्थान में 24 जनवरी को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक केबल टीवी प्रसारण बंद रहेगा। यह निर्णय राजस्थान केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन की गत दिनों अजमेर में हुई बैठक में किया गया।

छात्रा ने मैसेज कर बताया : उसका अपहरण हो गया है और पांच
घंटे बाद ही…पूरे शहर में दशहत

हाड़ौती केबल ऑपरेटर्स संस्था के अध्यक्ष गिररराज माथुर ने बताया कि इस बंद से राजस्थान के लगभग 50 लाख केबल टीवी उपभोक्ता प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा 1 फरवरी से नया टेरिफ आर्डर लागू होना प्रस्तावित है। इस टेरिफ ऑर्डर के लागू होने के बाद उपभोक्ताओं के लिए केबल टीवी देखना महंगा हो जाएगा। एक फरवरी से सभी प्रमुख चेनल्स का शुल्क 19 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। केबल ऑपरेटर्स की मांग है कि किसी भी चेनल का शुल्क 5 रुपए से ज्यादा न हो।