4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में 2 मौतों की गुत्थी उलझी! एक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत तो दूसरे का शव मिला रेलवे स्टेशन के बाहर

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक टी कैफे संचालक की मौत हो गई। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 3 Dec 2017, 8:03 PM IST

Amit Swami

कोटा.

कोटा में दो मौत सामने आई जिसमें से एक जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक टी कैफे संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। साथ ही भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इन दोनों से कोटा में सनसनी फैल गई है।

Read More: खौफनाक! टीचर ने पहले मार-मार कर तोड़ा डंडा और निकाला खून, तब निकला नेपाली स्टूडेंट का दम

टी कैफे संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक टी कैफे संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शिवपुरा निवासी हरिओम स्वामी ने बताया कि उनके पुत्र अमित स्वामी (22) ने दो दोस्तों के साथ तलवंडी में 5 माह पहले टी कैफे शुरू किया था। वह शनिवार रात को घर से शादी में जाने के लिए कहकर निकला था।

देर रात 3 बजे अमित के मित्र ने सूचना दी कि तबीयत खराब होने पर अमित को नए अस्पताल लेकर आए हैं। जब तक वे पहुंचे, तब उसकी मौत हो चुकी थी। पूछने पर दोस्तों ने बताया है कि शादी में गए थे, लेकिन खाना नहीं खाया। बाद में होटल से खाना लिया और कैफे में बैठकर शराब पी। वहां अमित की तबीयत खराब हुई।

इधर पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई? इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। फिलहाल मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम कर शव सौंप दिया।

Read More: कोटावासियाें हो जाओ स‍तर्क! भूलकर भी न छोड़े सूना घर और न सूनी कार, वरना...

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 45 साल व रंग सांवला है। जिसने हरी कमीज व सलेटी पेंट पहन रखी है। वह रेलवे स्टेशन के बाहर पड़ा था। एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं होने से शव मोर्चरी में रखवा दिया।