
कोटा .
कोटा में चारियों की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वह शादियों में दुकानों में घरों में और यहां तक की कारों को भी नहीं छाेड़ रहें है। हर जगह चारियों को अंजाम दे रहें है। घर में चोरी का कल ही एक मामला सामने आया था और आज फिर एक और कार में चोरी का मामला सामने आया है। इसलिए अपने घर को खाली नहीं छोडे साथ ही कार को घर के अंदर खड़ा करें साथ ही जितनी हो सके उतनी सतर्कता बरतें तभी इन चोरियों से बचा जा सकता है नहीं तो आप भी इन चोरों के शिकार हो सकते हैं।
कार में चाेरी
जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़ी एक कार के शीशे तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। तलवंडी निवासी प्रशांत दवे ने बताया कि उनके घर में दो दिन पहले बहन की शादी थी। शनिवार को कैटरिंग का भुगतान करने जा रहे थे। उन्होंने कार में 50 हजार रुपए रखे थे। भुगतान करने से पहले वे घर कुछ सामान लेने गए। कार घर के नीचे खड़ी की थी। करीब दस मिनट में ही कुछ लोग बाइक पर आए और उनके कार के तीन तरफ से शीशे तोड़ दिए। शोर सुनकर वे जब तक नीचे आए तब तक बदमाश भाग चुके थे। कार में देखा तो रुपए गायब थे। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
परिवार नए मकान में घुसा तो चोर पुराने में
कोटा. शहर में एक बार फिर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में परिवार नए मकान के नांगल में गया हुआ था पीछे से चोर पुराने मकान में घुसकर जेवरात, नकदी व मूल दस्तावेज तक ले गए।
Published on:
3 Dec 2017, 7:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.