
बाइक पर आए और युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक मेडिकल की दुकान के पास बुधवार रात को बाइक पर सवार दो युवक आए और एक युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि निशाना चूकने से युवक बच गया। बदमाश फायर कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर वृत्ताधिकारी राजेश मेश्राम व उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची। गांजा बेचने के मामले को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
गोविंद नगर निवासी रियाज मोहम्मद ने बताया कि बाइक पर दो युवक गांजा बेचने के लिए आए, उनको मना किया तो वे लौट गए। दुबारा दो युवक पावर बाइक पर आए और आते ही फायरिंग कर दी। गोली मकान की दीवार पर टकराकर पुताई का काम कर रहे छावनी रामचन्द्रपुरा निवासी आयुष के हाथ पर लगी। आयुष को एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां मेडिकल मुआयजा किया। फरियादी की ओर से फायरिंग करने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।
छात्रपुरा में देर रात फायरिंग
उधर देर रात विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के छत्रपुरा में फायरिंग हो गई। इसमें भी बाइक पर सवार दो युवकों ने अपने घर के बाहर खड़े युवक मोईन पर गोली चला दी। गोली का निशाना चूक गया और पास में खड़ी कार के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने लेकर आ गए। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
Published on:
05 Mar 2021 11:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
