
Ganesh Mahotsav-2022: आज म्हांरे आओजी गजानन पावणा...
Ganesh Mahotsav-2022: कोटा. गणेश चतुर्थी बुधवार को मनाई जाएगी। व्रत पूजन व उपवास किए जाएंगे। जन्म दिन पर प्रथम पूज्य का अभिषेक व पूजन किया जाएगा। झांकियां सजाई जाएंगी। लड्डू मेवा मिष्ठान, फलों का भोग लगाया जाएगा। मंदिरों में कहीं स्वर्ण कहीं रजत तो कहीं स्वर्ण-रजत श्रृंगार किया जाएगा। घर व मंदिरों में जगह जगह गणेश स्थापना की जाएगी।
विभिन्न मंडलों की ओर से चौराहे, सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों में आकर्षक पांडालों में गणपति की झांकियां सजाई जाएंगी। कई बच्चे घर-घर चंचडी बजाते नजर आएंगे। चतुर्थी के साथ ही गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी। दस दिन तक जय गणेश देवा की की गूंज सुनाई देगी। जर तरफ रिदिध सिदि्ध के दाता के जयकारे गूंजेंगे। अनंत चतुर्दशी तक भजन, कीर्तन, भंडारे, सांस्कृतिक संध्या, जागरण समेत अन्य आयोजन होंगे। इनमें श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। महोत्सव के समापन पर अनंत चतुर्दशी पर शोभायात्राओं के साथ गणपति बप्पा को विदा किया जाएगा।
मंदिरों में भक्ति की बयार
बूंदी रोड िस्थत गणेशपाल मंदिर पुजारी हर्षववर्धन गौतम के अनुसार बुधवार को सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन प्रारंभ होंगे। गणेशजी के स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। दोपहर 12 बजे जन्म की झांकी के दर्शन , राजभोग व महाआरती की जाएगी। खीर, पूड़ी, मालपुए इत्यादि का भोग लगाया जाएगा। 12.30 बजे से भंडारा शुरू होगा। संध्या आरती 6.30 बजे व रात को 11.30 शयन आरती की जाएगी। सुबह से ही मेलाशुरू हो जाएगा। इससे पहले मंगलवार रात अभिषेक कर श्रृंगार किया गया।
दो साल बाद छाया उल्लास
.खड़े गणेशजी के मंदिर में स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। मुख्य पुजारी ओम सिंह ने बताया कि शाम को भजन संध्या होगी। बुध को सुबह 5.15 बजे मंगला आरती व रात को 10 बजे महाआरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी के मौके पर मेला भी भरेगा। दुकानदारों ने एक दिन पहले ही अपने डेरे जमा लिए हैं। लड्डू, फूल, माला के साथ अन्य दुकानें सज गई है।
गूंजेंगे भूरिया गणेश के जयकारे
टिपटा िस्थत भूरिया गणेशजी के मंदिर पुजारी सुशील गौतम के अनुसार बुधवार को सुबह 5 बजे मंगला के साथ रजत श्रृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। शाम को 7.30 बजे महाआरती की जाएगी। मंगलवार देर रात गणेशजी का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया।
हर दिन लगेगा सवामणी का भोग
सब्जीमंडी में प्राचीन खड़े गणेशजी के मंदिर में बुधवार दोपहर 12 बजे गणेश स्थापना व दोपहर 1 बजे महाआरती की जाएगी। खड़े गणेशजी का स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन् करवाए जाएंगे। 8 सितम्बर तक प्रतिदिन रात 8.30 बजे महाआरती की सवामणी का भोग लगाया जाएगा। 9 को शाम को 5 बजे से कथक नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
1500 किलो लड्डू का लगेगा भोग
सर्किट हाउस के गणेशजी मंदिर में गणपति को गणेश चतुर्थी पर 1500 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा। 21 पीपे घी से तैयार 11 प्रकार के अन्य लड्डू व मिष्ठान का भोग भी लगाया जाएगा। मंदिर के पुजारी नीतेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को चतुर्थी पर सुबह 7.30 बजे गणपति अथर्वशीष पाठ के साथ गणपति का अभिषेक , 9 बजे से श्रृंगार शुरू होगा। दोपहर 1 श्रृंगार आरती की जाएगी। रात को 8.30 बजे भजन संध्या होगी।
इस बार विशेष संयोग
चतुर्थी पर इस वर्ष बुधवार रहने के साथ चित्रा नक्षत्र व शुक्ल तथा रवि योग भी रहेगा। चित्रा नक्षत्र 30 अगस्त को रात्रि 11.48 बजे शुरू होगा, जो 31 अगस्त को मध्य रात्रि 12:12 बजे समाप्त होगा। जब गणपति का प्राकट्य हुआ तब भी ऐसा ही संयोग बना था।
Published on:
30 Aug 2022 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
