देर रात तक चली प्रार्थना के बाद अलसुबह फिर से प्रार्थना दौर शुरू हो गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्टेशन, रायपुरा, सब्जीमंडी समेत अन्य चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संगीतमय वातावरण में लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की। संदेश सुने और बाद में एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु जन्म की झांकियां सजाई गई। सांता ने उपहार बांटे। अब आओ विश्ववासियों जय-जय करते आओ..., गुनहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारणहारा..., हमारे वास्ते वो आसमानी प्यार लाया है... सरीखे गीतों की मिठास घुली।