आयोजन के दौरान वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतह सरीखे जयकारे लगते रहे। कार्यक्रम में सांसद ओम बिरला, महापौर महेश विजय, उपमहापौर सुनीता व्यास, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व विधायक पूनम गोयल, समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। गुरुद्वारा प्रधान सुरजीत सिंह चंडी, सचिव संतोष सिंह सिद्धू, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।