5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रा से पहले मिल सकती है नॉर्दन बाइपास की जमीन के मुआवजे की सौगात

विधायक राजावत ने स्वायत्त शासन मंत्री कृपलानी से की वार्तान्यास ने 6 करोड़ के लिए राज्य सरकार को भेजा पत्र
2 min read
Google source verification
kota news

यात्रा से पहले मिल सकती है नॉर्दन बाइपास की जमीन के मुआवजे की सौगात

कोटा . मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के कोटा आगमन के ऐन पहले नॉर्दन बाइपास के निर्माण में किसानों की जमीन के मुआवजे के मसले का समाधान करने का सरकारी स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। मुआवजा राशि को लेकर एक-दो दिन में बड़ा निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है।
विधायक भवानीसिंह राजावत ने शुक्रवार को स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी को फोन कर नॉर्दन बाइपास में अवाप्त की गई जमीन का मुआवजे के संबंध में चर्चा की। राजावत ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात रखी। कृपलानी इसे गंभीरता से लेते हुए स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों को तत्काल मुआवजे के संबंध में ठोस निर्णय करने को कहा। मंत्री ने न्यास प्रशासन से मुआवजे की राशि का प्रस्ताव तुरंत भेजने को कहा। इसके बाद जिला प्रशासन और न्यास प्रशासन में हलचल तेज हुई। जिला प्रशासन ने सरकार को 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति के लिए पत्र भेजा। सूत्रों के अनुसार नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है।

कोटा उत्तर क्षेत्र में होगी मुख्यमंत्री की सभा

कोटा. मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के दौरान कोटा शहर में अब एक ही विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी।
पार्टी हाईकमान ने 4 सितम्बर को कोटा संभाग में गौरव यात्रा का रूटचार्ट तय किया था। इसमें लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र का ताथेड़ में स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की ओर एक जगह ही स्वागत का कार्यक्रम रखने पर चर्चा हुई थी। जिला प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शहर में मल्टीपरपज स्कूल परिसर में सभा करने पर सहमति बन गई थी, लेकिन ऐनवक्त पर कोटा उत्तर विधायक अपने क्षेत्र में सभा करवाने पर अड़ गए। विवाद बढऩे के कारण पार्टी हाईकमान ने कोटा में सभा नहीं करने का ऐलान कर दिया था। कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर के विधायकों की ओर से स्वागत का कार्यक्रम ही रखा जाना था। लेकिन शुक्रवार को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बैराज पुल के पास एक पार्क में सभा करने की पार्टी मुख्यालय ने स्वीकृति दे दी है। हालांकि सभा की जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष तक को नहीं है।


दबाव बनाया
शुक्रवार को कोटा संभाग में गौरव यात्रा की शुरुआत होते ही कोटा उत्तर के विधायक ने पार्टी हाईकमान पर उनके विधानसभा क्षेत्र में सभा करवाने के लिए दबाव बनाया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायक को समझाने का जिम्मा एक केबिनेट मंत्री को दिया गया था।


जनता में गलत संदेश जाएगा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनावी साल में शहर की तीन विधानसभा क्षेत्र में से केवल एक ही में मुख्यमंत्री की सभा करने से जनता में गलत संदेश जाएगा। यात्रा के दौरान भी पार्टी गुटबाजी दूर नहीं कर पाई। कार्यकर्ताओं में भी असंतोष बढ़ेगा। जिले में रामगंजमंडी में सभा हो चुकी है। पीपल्दा की सभा इटावा में, सांगोद विधानसभा क्षेत्र की भी दीगोद में होगी। लाडपुरा और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वागत का कार्यक्रम रखा है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभा रखी गई है।