5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: कोटा में कोचिंग छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, दिल के आर-पार निकला खंजर

महावीर नगर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने से मना करने पर हुए विवाद के बाद नशे में चूर एक युवक ने छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Aug 19, 2018

saharanpur news

murder

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने से मना करने पर हुए विवाद के बाद नशे में चूर एक युवक ने छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। छात्र को चाकू इतनी बुरी तरह मारे गए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Big News: बच्चे को बचाया पर खुद को नहीं बचा सका युवक, पत्थरों से टकराया सिर, दर्दनाक मौत

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को उत्तरप्रदेश निवासी कोचिंग छात्र अतुल सिंह(21) पुत्र रामहर्ष सिंह अपने साथियों के साथ महावीर नगर तृतीय स्थित औंकारेश्वर पार्क में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान महावीर नगर तृ़तीय निवासी राहुल भाटी आया और अतुल को पार्क में क्रिकेट खेलने से मना किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। शराब के नशे में धुत युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। साथियों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

OMG: घर से लापता शिक्षक की मंदिर के पास मिली लाश, उठे कई सवाल

सूचना पर शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, पुलिस उपअधीक्षक नरसी लाल मीणा और विज्ञान नगर निरीक्षक नीरज गुप्ता, महावीर नगर निरीक्षक घनश्याम मीणा मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी कैथूनीपोल में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर धर दबोचा। मृतक महावीर नगर सेक्टर 7 में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था।

OMG: रावतभाटा की कॉलोनी में घुसा सियार, लोग जान बचाकर भागे

दिल में घुसा चाकू

क्रिकेट नहीं खेलने की बात को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने शराब के नशे में छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू दिल में घुस गया, अधिक रक्त बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। जांच शुरू कर रहे हैं।
- दीपक भार्गव, सिटी एसपी