4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सुबह बुजुर्गों ने संभाली बूथों पर मतदान की कमान..
Play video

सुबह बुजुर्गों ने संभाली बूथों पर मतदान की कमान..

मतदान करने सबसे पहले बुजुर्ग मतदाता ही निकले। कमोबेश कोटा शहर में सभी बूथों में सुबह बुजुर्ग मतदाता ही नजर आए।
Google source verification

कोटा. लोकतंत्र उत्सव का उत्साह अगर नजर आया तो हमारे बड़े-बुजुर्गों में…। जी हां… मतदान करने सबसे पहले बुजुर्ग मतदाता ही निकले। कमोबेश कोटा शहर में सभी बूथों में सुबह बुजुर्ग मतदाता ही नजर आए। इनके मतदान के बाद ही मानों जैसे मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। घरो से भी सबसे पहले बड़े बुजुर्ग ही मतदान के लिए निकले। बाद में परिवार वालों के साथ भी गए।

Read More : झालावाड़ जिले में 48, कोटा में 39 तक पहुंचा मतदान प्रतिशत…


शहर के पाटलपोल में 71 वर्षीय फातिमा बानो चलने फिरने में असमर्थ थीं। लेकिन मतदान का जोश देखने ही बना। फतिमा को बाइक पर बैठाकर बूथ तक लाया गया। यहां व्हील चेयर के माध्यम से वोट कराने ले गए। बकोल फातिमा, ‘मतदान जरूरी है, आखिरी सांस तक करूंगी …। वहीं चेता बाई 85 ने भी उत्साह के साथ वोट दिया।


Read more : दूल्हे राजा बोले..पहले वोट, बाद में फेरा….

ये भी सुबह ही मतदान केन्द्र पहुंच गई। यहीं नहीं एक महिला तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती थी, फिर भी मतदान के लिए बूथ तक आ गई।वहीं 97 वर्षीय बसन्ती बाई ने कोटा दक्षिण के आदर्श नगर केन्द्र पर मतदान किया। इन्हें परिजन गोदी में उठाकर लाए।