5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक और महिला ने पचौरी पर लगाए यौन उत्पीडऩ के आरोप

यौन उत्पीडऩ के आरोप झेल रहे आरके पचौरी की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। टेरी की एक अन्य पूर्व महिला कर्मचारी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Arif Mansuri

•

Updated: 11 Feb 2016, 10:15 AM IST

यौन उत्पीडऩ के आरोप झेल रहे आरके पचौरी की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। टेरी की एक अन्य पूर्व महिला कर्मचारी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार को पचौरी को टेरी का एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बनाने का भी विरोध किया। महिला का आरोप है कि 2003 में पचौरी ने उनका यौन शोषण किया था। मामले की जानकारी देते हुए महिला की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने पिछले साल फरवरी में सबसे पहले इस संंबंध में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आना पड़ा है।

पीडि़त महिला ने कहा, 'पचौरी काम का बहाना बनाकर बार-बार मुझे अपने ऑफिस में बुलाते थे जबकि ऐसा कोई जरूरी काम भी नहीं होता था। इससे मैं काफी असहज महसूस करती थी। मैं अक्सर ऐसी बैठकों में जाने से बचती थी या फिर अपने साथी कर्मचारियों को साथ चलने के लिए कहती थी।Ó
इस बारे में पचौरी के वकील आशीष दीक्षित ने कहा कि उन्होंने दूसरी शिकायत नहीं देखी है, इसलिए कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। याद रहे कि पचौरी पर पहले से ही दिल्ली हाईकोर्ट में पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर यौन उत्पीडऩ का केस चल रहा है।