5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनावों से पहले फिर गर्मा सकता है यह मुद्दा..कांग्रेस ने अपनाई यह रणनीति…

यही वजह है कि लोकसभा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस की कोशिश दोबारा इस मुद्दे को भुनाने की है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Feb 07, 2019

kota news

लोकसभा से पहले फिर गर्मा सकता है यह मुद्दा..कांग्रेस ने अपनाई यह रणनीति...

कोटा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग विभाग की ओर से शुरू की गई जन चेतना यात्रा गुरुवार शाम को कोटा पहुंची। यहां शुक्रवार को सुबह 10 बजे कलक्ट्री पर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। अभाव अभियोग विभाग के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि इस यात्रा में रफाल डील के तथ्यों से जनता को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने रफाल को लेकर संयुक्त संसदीय जांच समिति का गठन किया जाना चाहिए था, लेकिन नहीं किया गया। इसके पीछे के कारणों की जानकारी देने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने में कांग्रेस कामयाब रही थी। यही वजह है कि लोकसभा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस की कोशिश दोबारा इस मुद्दे को भुनाने की है।

सर्किट हाउस पर एकत्र होंगे भाजपाई

भाजपा के प्रदेशस्तरीय जेल भरो आंदोलन के तहत भाजपा कोटा शहर जिला एवं कोटा देहात जिला के भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कोटा सर्किट हाउस पर एकत्र होकर सभी किसानों का पूरा कर्ज मॉफ कराने, सभी युवाओं को बिना शर्त पेंशन और 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण तुरंत चालू करो की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देंगे।
आंदोलन में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद ओम बिरला, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार एवं विधायक रामगंजमंडी मदन दिलावर, कोटा उत्तर से पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रभारी भीलवाड़ा प्रहलाद गुंजल, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, विधायक लाडपुरा कल्पना देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, प्रदेश मंत्री छगन माहुर, जिलाध्यक्ष कोटा शहर हेमन्त विजयवर्गीय, जिलाध्यक्ष कोटा देहात जयवीर सिंह अमृतकुंआ जेलभरो आंदोलन के जिला संयोजक महापोर महेश विजय, लोकसभा संयोजक हीरालाल नागर, पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, पूर्व विधायक विद्याशंकर नन्दवाना, पूर्व विधायक ममता शर्मा उपमहापौर कोटा शहर श्रीमती सुनीता व्यास एवं नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रामकुमार मेहता आमत्रित किए गए है।

भाजपा नेता अरविंद सिसोदिया ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 10 दिन में सभी किसानों का सभी प्रकार का कर्ज माफ करने का वायदा किया था किन्तु कई 10 दिन गुजर जानें के बाद भी अब जाकर भाजपा के दवाब में कर्ज माफी केम्प प्रारम्भ किए है। किन्तु यह कर्ज माफी केवल दिखावा है।