5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस थाने में फांसी के फंदे पर लटका कांस्टेबल

सीमलिया थाना परिसर में बने आवास में एक कांस्टेबल ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 8 Aug 2017, 9:56 PM IST

Simliya Police Station

सीमलिया थाना जहां बने आवास में कांस्टेबल ने आत्महत्या की।

सीमलिया.

सीमलिया थाना परिसर में बने आवास में एक कांस्टेबल ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का पता मंगलवार सुबह तब चला जब कांस्टेबल के नहीं उठने पर पड़ोस में रहने वाला पुलिस कर्मी उसके आवास पर गया। कांस्टेबल के आत्महत्या का पता चलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार इटावा थाना क्षेत्र के केशवपुरा निवासी कांस्टेबल श्यामसुन्दर मीणा (28) पुत्र बजरंगलाल दिसम्बर 2013 से यहां तैनात था। वह एक से छह अगस्त तक छुट्टी पर गांव गया था तथा सोमवार को ही लौटा था।

सीमलिया थानाधिकारी बनवारीलाल भारद्वाज ने बताया कि श्यामसुन्दर की सोमवार सांय छह बजे ड्यूटी थी। ड्यूटी पर नहीं आने पर उसकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी थी और दूसरे कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी थी। मंगलवार सुबह भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पास के कमरे में रहने वाले पुलिस कर्मी लक्ष्मण ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।

दरवाजा नहीं खुला तो थाने जाकर एएसआई सीताराम को जानकारी दी। वे पुलिस कर्मियों के साथ श्यामसुन्दर के कमरे पर गए तथा दरवाजे को धक्का दिया। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की का सरिया तोडकर एक जना अंदर गया और दरवाजा खोला तो श्यामसुन्दर फंदे से लटका मिला। तुरन्त उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

Read More:

परवन नदी में हुआ बडा हादसा, 17 बहे

थानाधिकारी बीच रास्ते से लौटे मंगलवार को थानाधिकारी भारद्वाज किसी काम से झालावाड़ जा रहे थे। कांस्टेबल के आत्महत्या की सूचना पर वे भी बीच रास्ते से थाने लौट आए और कांस्टेबल के परिजनों को सूचित किया। अपर पुलिस अधीक्षक पवन जैन, तहसीलदार नवन्दन सिंह व परिजनों की मौजूदगी में जांच पडताल कर शव को नीचे उतारा।

Read More:

कोचिंग गर्ल ने कटवाई 28 इंच लंबी चोटी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मृतक की जेब की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बाद में सुल्तानपुर चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आत्महत्या का प्रकरण दर्ज जांच शुरू की है। आत्म हत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है।