5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परवन नदी में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटी, 17 बहे

हरनावदाशाहजी-अकलेरा मार्ग पर परवन नदी में मंगलवार दोपहर एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। पांच को सुरक्षित निकाला, एक बालिका का शव मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 8 Aug 2017, 9:30 PM IST

Parwan RIver

हरनावदाशाहजी-अकलेरा मार्ग पर परवन नदी में मंगलवार दोपहर एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। पांच को सुरक्षित निकाला, एक बालिका का शव मिला।

बारां.झालावाड़

हरनावदाशाहजी-अकलेरा मार्ग पर परवन नदी में मंगलवार दोपहर एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव में करीब 17 लोग सवार थे। पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन तेज बहाव में अन्य लोगों का पता नहीं चला। रेस्क्यू के दौरान एक बालिका का शव झाडिय़ों में मिला।

अकलेरा पुलिस उपाधीक्षक गुमनाराम ने बताया कि बारां के हरनावदाशाहजी से अकलेरा आ रही नाव परवन नदी में आ रहे उफान के चलते पलट गई और इसमें सवार सभी लोग डूब गए। नाव में 3 नाविक, 3 महिलाएं 2 बालिकाओं तथा 8 आदमी सवार थे। इसमें एक बालिका का शव मंगलवार शाम को झाडिय़ों में मिला। हादसे की सूचना पर विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, बारां एसपी डीडी सिंह, झालावाड़ जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर लोगों का हुजूम जमा हो गया।

Read More:

अब हिंदी में होगी की Engineering पढ़ाई AICTE ने शुरू की तैयारी

पुलिया पर छह फीट पानी था
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सोमवार रात से मूसलाधार बरसात होने व ऊपरी क्षेत्र में बारिश से परवन नदी की पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब तीन फीट पानी था, जो दोपहर बाद छह फीट तक पहुंच गया। पुलिया पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से हरनावदाशाहजी की ओर से कुछ लोग नाव में सवार होकर की अकलेरा आ रहे थे। नदी में आए तेज बहाव के कारण नाव पलट गई और सवार सभी लोग बह गए।

Read More:

भंवरकुंज में उफान से चंबल में गिरता झरना

इन्हें बचाया

रेस्क्यू टीम ने मिश्रोली थाना क्षेत्र की मोहिनी पत्नी कैलाश, कैलाश पुत्र रामरतन, छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के अजनावर निवासी रामप्रसाद पुत्र रमेश, अटरू निवासी चंदन पुत्र श्याम को रेस्क्यू ऑपरेशन से बचा लिया। देर शाम को मामले में छीपाबड़ौद के एसडीएम की ओर से जानकारी दी गई कि नाव में सवार बहे लोगों में से दस बाहर निकल गए। ये झालावाड़ जिले की सीमा में नदी से बाहर निकले।

Read More:

काेचिंग गर्ल ने कटवाई 28 इंच लंबी चोटी, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

तेज बारिश के चलते परेशानी
परवन नदी में नाव समेत लोगों के बहने की सूचना के करीब चार घंटे बाद बारां से रेस्क्यू टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नाव को नदी में डालकर बहे लोगों की तलाश शुरू की। तेज बारिश के चलते एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों को राहत एवं बचाव में मुश्किल हुई। देर शाम तक रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी हुई थी।

बड़ी खबरें

View All