6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमबीएस अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, लगे गंदगी के ढेर

आई ओपीडी में पानी भरा- वेतन की मांग को लेकर ठेका श्रमिकों ने किया कार्य बहिष्कार  
less than 1 minute read
Google source verification
mbs.jpg


कोटा. एमबीएस अस्पताल में वेतन भुगतान की मांग को लेकर ठेका श्रमिकों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे अस्पताल में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। आई ओपीडी में पानी भर गया। मरीज व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर, ठेका श्रमिक नारेबाजी करते हुए एमबीएस के गेट के बाहर जमा हो गए। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत ठेकेदार को बुलाकर बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि अस्पताल में 200 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। हाल ही में नए संवेदक द्वारा अस्पताल में सफ ाई कार्य लिया गया है। टेंडर शर्त के अनुसार 7 से 10 तारीख के बीच ठेका श्रमिकों का भुगतान होना था, लेकिन तीन माह बाद भी संवेदक द्वारा भुगतान नहीं किया गया। ठेका श्रमिक आक्रोशित होकर कार्य बहिष्कार पर उतर गए।

कोरोना वायरस : कोटा में विदेश से आने वाले नागरिकों की होगी निगरानी

नहीं मिले वार्ड बॉय

अस्पताल में गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस से उतारने के लिए ट्रॉली चालक, वार्ड बॉय तक नजर नहीं आए। एमबीएस के ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान नहीं होने पर गुरुवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

किशोर सागर तालाब में फिर दौड़ेगी नौकाएं, फोक डांस की होगी शुरूआत


इनका यह कहना
निविदा शर्तों के अनुसार ठेकेदार ने श्रमिकों को भुगतान नहीं किया। इस कारण सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। दोपहर बाद उनका भुगतान करवा दिया गया है। कम्प्यूटर व अन्य संविदाकर्मियों का भी वेतन भुगतान बकाया था। उनका भी करवा रहे हैं। वेतन देरी के कारण सफाई ठेकेदार को नोटिस दिया है।

डॉ. नवीन सक्सेना, अधीक्षक, एमबीएस अस्पताल