6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में क्राइम अनकंट्रोल.. बेटी को छेडऩे का विरोध किया तो उसकी मां को मारा चाकू..

युवक की तलाश की जा रही है..
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Jun 29, 2019

kota news

कोटा में क्राइम अनकंट्रोल.. बेटी को छेडऩे का विरोध किया तो उसकी मां को मारा चाकू..

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में एक युवक ने लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की की मां को चाकू मार दिया। घायल महिला को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल महिला ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाला मोनी कश्यप शराब के नशे में उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह उसे चाकू मारकर भाग गया। सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश की जा रही है।

इधर महिला ने नहर में लगाई छंलाग

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को गृह क्लेश के चलते एक महिला बजरंग नहर में कूद गई। राह चल रहे दो लोगों ने नहर में कूदकर महिला को सकुशल बाहर निकाला। इसकी सूचना लोगों ने कंट्रोल रूम में दी। इस पर गुमानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आई। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अंग्रेजी स्कूल में एडमिशन के लिए मची होड़, दोगुने आवेदन..स्कूल
प्रशासन ने शिक्षा विभाग से लगाई गुहार

मैजिक की टक्कर से तीन छात्राएं घायल
कोटा. जेडीबी कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर को तीन छात्राओं को एक मैजिक चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों छात्राएं घायल हो गई। इन्हें मैजिक चालक ने ही एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
नयापुरा निवासी प्रियंका, हनुमान बस्ती निवासी पूजा और अंतिमा शनिवार को करीब 12 बजे जेडीबी कॉलेज से घर जाने के लिए निकलीं। रोड क्रास करते समय ऑटो चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे अंतिमा के मुंह, पूजा के सिर और प्रियंका के घुटने में चोट लगी। कॉलेज की छात्राओं की मदद से मैजिक का चालक ही तीनों को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया।