5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट से बालक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

-पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा  
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Aug 29, 2018

kota

kota news

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट के सामने मंगलवार सुबह करंट लगने से एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई।पुलिस वृत निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि विज्ञान नगर निवासी रोहित (9) पुत्र गणेश सोमवार सुबह अपने तीन मित्रों के साथ घर के निकट ही नहाने के लिए जा रहा था। वह दीवार पर चढ़कर जा रहा था। रास्ते में एक गुमटी के निकट बिजली के नंगे तार के वहां खड़े कबाड़ जैसे चौपहिया के संपर्क में थे। वाहन के छू जाने से बच्चे को करंट लग गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी बच्चे घबराकर वहां से भागे तथा मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने एरोड्राम के सामने सड़क पर जाम लगा दिया।
जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

ऐसा क्या हुआ जो बंद कमरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश...जानने के लिए पढि़ए खबर

घर-घर वितरित किए तिरंगे, सम्मान से फहराने का आग्रह

सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान देश के लिए सर्वोपरि

जानकारी पर विज्ञान नगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को वहां से खदेड़ते हुए जाम खुलवाया। पुलिस व यातायात पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा शहर महामंत्री जगदीश जिदंल, भाजपा विज्ञान नगर मंडल अध्यक्ष विवेक मित्तल, बॉबी टेलर, सुरेश लखेरा, नरेन्द्र सोनी, प्रणव दुबे व कांगे्रस शहर महामंत्री हिम्मत सिंह हाड़ा समेत लोग उपस्थित थे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता गणेश की रिपोर्ट पर बिजली के खुले तार छोडऩे पर अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

परिवार के दो जनों के पहले ही हो चुकी है अकाल मौत -

मृतक के पिता गणेश ने बताया कि उसकी पत्नी अवंतिका व उसकी बेटी पूजा की भी इससे पहले अकाल मौत हो गई थी। अब उसके परिवार में एक बेटा व एक बेटी रह गए हैं।