5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: जरा सी चूक और आपका बैंक अकाउंट साफ, जानिए कौन और कैसे रच रहा साजिश

ठग नित नए बहानोंं से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। एक फोन कॉल और बैंक खाते से नकदी पार। जी हां, ऐसे जालसाजो की निगाहे आपके बैंक अकाउंट पर रहती है, जरूरत है सावधान रहने की।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Feb 13, 2019

Cyber crime

cyber crime

कोटा. ठग नित नए बहानोंं से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। एक फोन कॉल और बैंक खाते से नकदी पार। जी हां, ठग आए दिन बैंककर्मी और बीमाकर्मी बनकर या अन्य प्रलोभन में लेकर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। किसी को एटीएम कार्ड बंद होने, आधार कार्ड से जोडऩे, लॉटरी या लक्की विनर के नाम पर ठगी करते हैं। इसके अलावा ठगों ने ठगी का एक और नया तरीका खोज निकाला है। वे, भोले-भाले लोगों के एटीएम बदलकर उन्हें विश्वास में लेते और और अगले ही पल उनके खाते से रुपए निकाल लेते हैं। मंगलवार व बुधवार को बूंदी और कोटा में ठगों ने वारदात को अंजाम देकर लोगों के खातों से रुपए निकाल लिए हैं।

Read More:गुर्जर आरक्षण: रेलवे को रोजाना 2 करोड़ का नुकसान, 30 हजार लोगों की यात्रा स्थगित, 40 हजार नहीं कर पाएंगे सफर

तालेड़ा. बूंदी. भोले-भाले लोगों के एटीएम बदलकर ठगी की वारदात करने वाला एक नटवर लाल मंगलवार को तालेड़ा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने तालेड़ा में चौबीस घंटे पहले ही वारदात की थी। जिसे सीसीटीवी में देखकर गिरफ्तार कर लिया। उसने देई और नैनवां थाना इलाके में भी कई वारदातों को अंजाम दिया बताया।

Read More: कोटा में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, बिजली कड़की, अंधेरे में डूबा शहर

थानाधिकारी रमेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को रघुनाथपुरा निवासी सत्यनारायण मीणा पाटन चौराहे पर एटीएम का उपयोग करते समय अपना पिन कोड नंबर जनरेट कर रहा था। तभी एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने से एटीएम ले लिया जनरेट करने लगा। उस समय फरियादी के मोबाइल में ओटीपी नंबर आया तो आरोपी ने षडयन्त्र पूर्वक प्राप्त कर लिया और कहा कि एटीएम काम नहीं कर रहा। बाद बाद में आना। इसके बाद फरियादी वहां से चला गया। जब सत्यनारायण के खाते से राशि निकलने का मैसेज आया तो उसने बैंक जाकर कर्मचारियों से सम्पर्क किया।

Read More: गुर्जर आंदोलन: नारी शक्ति भी कूदी आरक्षण की जंग में, तीसरे दिन भी हाइवे जाम, रोडवेज को हर दिन ढाई लाख का नुकसान

तब पता चला कि उसके पास मौजूद एटीएम बदल गया। इसी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज खंगाले तो माजरा समझ आ गया। तब संदिग्ध पर नजर रखी और देई निवासी युसूफ अली को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से एटीएम और राशि भी बरामद
कर ली। थानाधिकारी तिवारी ने बताया कि आरोपी ने देई और नैनवां थाना इलाके में भी ऐसी वारदात की है।उन्होंने लोगों को समझाया कि इन दिनों बैंक ने नए एटीएम कार्ड जारी किए हैं, ऐसे में सतर्क रहे और अनजान को कोई नम्बर नहीं बताएं।इसके लिए सिर्फ बैंक कर्मचारियों की ही मदद लें।

BIG News : सल्तनत की जंग में भिड़े दो पैंथर, एक की दर्दनाक मौत

खाते से निकाले 10 हजार
कोटा. महावीर नगर तृतीय निवासी वाली रेणु तोमर से ऑनलाइन ठगी करते हुए अज्ञात जनों ने उसके सैलेरी खाते से 10 हजार 890 रुपए किसी ने निकाल लिए। रेणु तोमर का ऐक्सिस बैंक में वेतन खाता है। 9 फरवरी की देर रात 10 बार ट्रांजेक्शन करके यह राशि निकाली गई। मोबाइल पर जब एकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आया, तो उन्होंने अगले दिन बैंक जाकर स्टमेंट निकलवाया तो पता चला कि दस बार में पैसे निकाले गए। इस मामले में महावीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रेणु तोमर के पति प्रताप तोमर ने बताया कि रात में पत्नी के मोबाइल पर तीन बार फोन आया, लेकिन रिसीव नहीं किया। इसके अलावा न तो कोई ओटीपी आया नहीं किसी तरह कोई डाटा शेयर किया, इसके बाद खाते से राशि निकल गई। बैंक प्रबंधक को भी इसकी शिकायत की गई है।