5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रकाशोत्सव पर सजा दीवान

होला मोहल्ला पर सिख एकता मंच ने आयोजित किया विशेष कीर्तन दीवान
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Anil Sharma

Mar 23, 2019

kota

होला मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम में शबद कीर्तन से संगत को निहाल करती परमजीत कौर।

कोटा. सिख एकता मंच द्वारा होला मोहल्ला के अवसर पर गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता कौलांजी भलाई केंद्र अमृतसर से आईं परमजीत कौर और उनके जत्थे ने शबद-कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्रीगुरु सभा गुमानपुरा में सजाए गए विशेष दीवान में परमजीत कौर ने मोउली धरती मोउलिया आकास जिन के चोले रतड़े पिआरे कंतू तिना के पास......, मन रंगहु वड़भागियो गुरु तुठा करे पसाऊ......, करुणामय करता, दीन बेनती करे, वड्डा तेरा दरबार सचा तुध तखत.... जैसे शबदों से संगत को गुरु के चरणों से जोड़ दिया। इस दौरान संगत ने गुरुगं्रथ साहिब के आगे माथा टेककर गुरुघर की खुशियां भी प्राप्त की। विशेष दीवान के बाद लंगर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरदार सोहन सिंह धनजल ने किया। गुमानपुरा गुरुद्वारे के प्रधान सरदार मोहनसिंह सेठी ने आभार व्यक्त किया।
नम्रता और सेवा के रंग में रंग जाओ
कार्यक्रम में अमृतसर से आई परमजती कौर ने उपस्थित साध संगत से कहा कि ईष्र्या और द्वेष की भावना को मन से निकाल कर नम्रता, सेवा और गुरु के नाम के रंग में रंग जाओ। यही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि दिल में यदि कोई विकार है तो ईश्वर को प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए विकारों को छोडऩा होगा। उन्होंने परिवार में बड़े बुजुर्गों का खयाल रखने के लिए भी कहा। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे बुजुर्गों का सम्मान करे। प्रतिदिन कुछ समय उनके साथ अवश्य बिताएं। कहीं भी जाते समय उनको बताकर जाएं। इससे उनका आशीर्वाद साथ रहता है और सफलता मिलती है।
जत्थे का मंच ने किया सम्मान
जत्थे का सिख एकता मंच के सरदार गुरपाल सिंह राणा, भूपिन्दर सिंह आनन्द, जगजीत सिंह जग्गी, जितेन्द्र बग्गा, मनिन्दर सिंह, डॉ. जसविंदर सिंह सुखमनी, उजागर सिंह ने सरोपा भेंटकर सम्मान किया।