24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में भीषण सड़क हादसा: कार काटकर निकालने पड़े UP के 4 युवकों के शव, सोशल मीडिया फ्रेंड्शिप के बाद महाकाल दर्शन का था प्लान

Delhi-Mumbai 8 Lan Express-Way Accident: टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को कार काटकर बाहर निकाला गया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 24, 2026

Ramganjmandi Accident

रामगंजमंडी जिला चिकित्सालय की मोर्चेरी मे शव लेने पहुँचे मृतको के परिजन (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Road Accident: दिल्ली–मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर चेचट टोल प्लाजा के समीप रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए साथ गए थे। परिजनों को यह जानकारी दर्शन के बाद ही मिली कि उनके पुत्र किन-किन साथियों के साथ यात्रा पर गए हैं।

प्रांजुल चतुर्वेदी (26) के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका पुत्र एक कंपनी से संबद्ध होकर स्वयं की कार चलाता था। उसका विवाह 27 माह पूर्व हुआ था और सात माह का एक बच्चा है। उसने उज्जैन जाने की सूचना तो दी थी, लेकिन साथ जाने वालों के बारे में नहीं बताया था। दर्शन के बाद उसने साथियों के नाम बताए और वापसी की बात कही, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की सूचना मिल गई।

मृतकों को कार काटकर बाहर निकाला

पुलिस के अनुसार यूपी नंबर की कार, जिसे प्रांजुल चला रहा था, इंटरचेंज के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के प्रयास के दौरान वाहन असंतुलित होना सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को कार काटकर बाहर निकाला गया।

मामले की जांच जारी

हादसे में श्रेष्ठ बाजपेयी (21), अंकुश दुबे (20) और अंश प्रताप सिंह (30) की भी मौत हुई। सोमवार को परिजन रामगंजमंडी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को एंबुलेंस से दोपहर 1:47 बजे उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। मामले की जांच जारी है। सोमवार सुबह परिजन रामगंजमंडी पहुंचे।