5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केईडीएल के खिलाफ प्रदर्शन, कलक्टर को दिया ज्ञापन

विरोध - संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर को बताई परेशानियां - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया निजी बिजली कंपनी के दफ्तर पर प्रदर्शन
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Aug 02, 2018

kota

news

कोटा. स्मार्ट मीटर लगाने में जुटी निजी बिजली कंपनी कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (केईडीएल) का विरोध दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां शहर के कई सामाजिक, राजनीतिक और व्यपारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिजली कंपनी की मनमानी रोकने के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केईडीएल के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने में जुटी केईडीएल के खिलाफ कई संगठन लामबंद हो गए हैं। दो दर्जन से ज्यादा संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को जिला कलक्टर गौरव गोयल से मुलाकात कर निजी बिजली कंपनी की मनमानियों की शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी और भाजपा पार्षद गोपाल मंडा ने जिला कलक्टर को बिजली के कई बिल दिखाए। जिनमें स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई गुना ज्यादा बिल भेजा गया था। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने का काम तत्काल रोकने के निर्देश देने की मांग की।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने जिला कलेक्टर को बताया कि विद्युत विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अलग और कोटा के लिए अलग नियम बना रखा है। यही वजह है कि सिर्फ कोटा में ही 5 कमरों से ज्यादा के घरों में किराएदार रखने पर कॉमर्शियल बिल वसूला जा रहा है। जबकि यह नियम प्रदेश के दूसरे किसी भी शहर में लागू नहीं है। इसे तत्काल खत्म कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल की शिकायतें सुनने के बाद जिला कलक्टर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान भामाशाह मंडी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, कांग्रेस पार्षद राखी गोतम, होस्टल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, इंद्रा विहार सोसायटी के अध्यक्ष छुट्टन लाल शर्मा, महासचिव अशोक, राजीव गांधी वेलफेयर सोसायटी के ऐश्वर्य जैन, तलवंडी व्यापार महासंघ के मुकेश भटनागर, महावीर नगर व्यापार महासंघ के अनिल अरोड़ा और कांग्रेस नेता विद्याशंकर गौतम आदि लोग शामिल थे।

केईडीएल कार्यालय पर प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर हटाओ, केईडीएल भगाओ अभियान चला रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुमानपुरा स्थिति केईडीएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी बिजली कंपनी के अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने का काम तत्काल बंद करने और पहले से लगाए जा चुके स्मार्ट मीटरों को हटाए जाने की मांग की।

प्रदर्शन के संयोजक कुंदन चीता ने बताया कि जब तक केईडीएल स्मार्ट मीटर लगाने बंद नहीं करेगी उसके खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेश गुर्जर, इंद्रमोहन हनी, ललित नंदवाना, सलीम भारती, गायत्री सिसोदिया, विजय कोडप, सुरेंद्र जैन, अनूप मिश्रा अजय भान सिंह, अशोक चानना , ललित सरदार और विनोद शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।