मानपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में उबड़-खाबड़-कंकरीले परिसर में ही कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। मैच के दौरान खिलाड़ी विजय कंकरीट की वजह से गिर गया, उसके हाथ में चोट आई। अंदरूनी चोट के चलते उसे बाद में निजी अस्पताल भी भिजवाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि शर्मा ने बताया कि जिस समय उन्हें प्रतियोगिता करवाने के आदेश मिले, मैदान की स्थिति इससे भी बदतर थी। किसी तरह लोगों का जोड़कर मैदान में मिट्टी डलवाई लेकिन मिट्टी में भी कंकरीट आ गई।