5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसा मेडिकल, दिव्यांगों को कटा दिया चक्कर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Jyoti Patel

Nov 20, 2018

rajasthan news

ये कैसा मेडिकल, दिव्यांगों को कटा दिया चक्कर

कोटा. विधानसभा चुनावों ड्यूटी लगना इन दिनों शारीरिक रूप से विकलांगो के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। दरअसल जिला प्रशासन द्वारा जिले के दिव्यांगों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। अब इन दिव्यांगों को चेक अप के लिए अस्पताल बुलाया जा रहा है। दो बार अस्पताल में चेकअप के लिए बुलाने के बाद भी इन दिव्यांगों की मुसीबत कम नही हो रही। घण्टो इंतजार के बाद अब तक इनका चेक अप नही हो पाया। मंगलवार को ही अस्पताल में करीब दर्जनों दिव्यांग मेडिकल चेकअप के इंतजार में बैठे रहे। इनमे से कई ऐसे थे जिनको चलने ,फिरने व बैठने में परेशानी होती है।

गर्भवती महिला भी चेक अप के लिए इधर उधर चक्कर काटती नजर आई। दिव्यांगों का कहना है कि सरकार के ऐसे आदेश है कि दिव्यांगों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन इस बात को मानने के लिए तैयार नही है। मेडिकल चेक अप के नाम पर दिव्यांगों को बार बार अस्पताल बुलाकर परेशान किया जा रहा है। अस्पताल में दिव्यांगों के लिए बैठने की व्यवस्था भी नही है। दिव्यांगों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि जनरल आदमियों की तो चुनावी ड्यूटी केंसिल कर रहे है और दिव्यांगों की ड्यूटी लगा रहे है। ये कहा का न्याय है।