4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Election 2019:  राहुल गाँधी के दौरे को लेकर आई बड़ी खबर !
Play video

Election 2019: राहुल गाँधी के दौरे को लेकर आई बड़ी खबर !

राज्य में 25 सीटो पर कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए...
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 25, 2019

कोटा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी के बूंदी दौरे को लेकर हाडौती में कांग्रेसी उत्साहित है। सोमवार को राहूल गांधी की आमसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी पदाधिकारियो ने बैठक ली और कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां सौपी। नदी पार क्षेत्र में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका और ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आचार्य ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक ली और कल बडी संख्या में बूंदी पहुंचने का आह्वान किया।

 

सुवालका के अनुसार यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर 50 से अधिक बसो और बडी संख्या में निजी वाहनो के माध्यम से हजारो की संख्या में लोग बूंदी पहुंचेंगे और राहूल गांधी की आमसभा को सफल बनाऐंगे। वही पीसीसी सदस्य डॉ जफर मोहम्मद ने पदाधिकारियो से चर्चा की और बसो की व्यवस्थाओ के साथ कार्यकर्ताओ के बूंदी पहुंचने की तक की सभी तैयारियो का जायजा लिया।

 

राज्य में 25 सीटो पर कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए पीसीसी सदस्य डॉ जफर मोहम्मद ने कहा कि हाडौती में लोकसभा चुनाव की तैयारियो का आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी बूंदी से कर रहे है और यह आमसभा ऐतिहासिक होगी।