5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटी काशी में चलेंगे जुबानी तीर, कांग्रेस-भाजपा के अध्यक्ष होंगे आमने-सामने

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोल सकते हैं किसान, रोजगार और राफेल पर, भाजपा प्रत्याशी ने ताकत झौंकी, कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले    
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Mar 25, 2019

kota news

छोटी काशी में चलेंगे जुबानी तीर, कांग्रेस-भाजपा के अध्यक्ष होंगे आमने-सामने

कोटा। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा ने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद ओम बिरला पर विश्वास जताते हुए चुनावी रण में उतार दिया है। वहीं कांग्रेस अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। कोटा-बूंदी लोकसभा का रण मंगलवार को छोटी काशी बूंदी में होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दोपहर एक बजे बूंदी में चुनावी शंखनाद करेंगे। वहीं भाजपा ने भी जवाबी मोर्चा खोल दिया है। ऐनवक्त पर अपनी रणनीति बदल दी है। अब केन्दीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावेड़कर की जगह प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की मंगलवार को ही सभा करवाएंगे। भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की नामांकन रैली के बाद कोटा में बड़ी सभा की तैयारी है।


राहुल की सभा की तैयारी में जुटे नेता
राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए कोटा और बूंदी के पदाधिकारी के वरिष्ठ नेता, तीन मंत्री और दो विधायक जुटे हुए हैं। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस ने मोटे तौर पर एक मौजूदा विधायक को प्रत्याशी बनाने पर सहमति बना ली है, लेकिन राहुल गांधी की सभा की भीड़ तय करेगी कि आखिर कौन होगा कोटा-बूंदी में कांग्रेस का चेहरा। कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी चयन में दो धड़ों में बंट गई है। वरिष्ठ नेताओं ने तो राष्ट्रीय नेतृत्व में अपनी राय दे दी है, लेकिन युवा नेताओं ने भी एडी चोटी का जोर लगाया है। राहुल गांधी राफेल, चौकीदार के अलावा हाड़ौती में किसानों की आत्महत्या करने, हवाई सेवा और बंद उद्योगों के मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार को घेर सकते हैं।

Big Breaking : राहुल की रैली में होगा प्रत्याशी का ऐलान, भीड़ तय करेगी
टिकट, वर्ना कट सकता है दिग्गज का नाम..


भाजपा की विजय संकल्प सभा
कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के चुनाव संयोजक पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे तालेड़ा में विजय संकल्प सभा होगी। इसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी संबोधित करेंगे। इसमें विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सैनी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने, किसानों के परेशान होने तथा कर्ज माफी का पूरा फायदा नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोल सकते हैं। केन्द्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे। राज्यसभा में मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया और भाजपा प्रदेश मंत्री छगन माहूर ने सोमवार को तालेड़ा में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।