5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: एसएसटी टीम के ड्राइवर को आई झपकी, हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई जीप, एएसआई की हालत नाजुक

निर्वाचन विभाग की निर्वाचन निगरानी दल (एसएसटी) की जीप सोमवार अल सुबह 4 बजे आलनिया माता मंदिर के पास हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 29, 2019

accident

एसएसटी टीम के ड्राइवर को आई झपकी, हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई जीप, एएसआई की हालत नाजुक

कोटा. निर्वाचन विभाग की निर्वाचन निगरानी दल (एसएसटी) की जीप सोमवार अल सुबह 4 बजे आलनिया माता मंदिर के पास हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार पुलिसकर्मियों व अधिकारी घायल हो गए। जबकि, सुकेत थाने के एएसआई के सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गए। जिन्हें कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई।

Read More: सुकेत में 4 पीढिय़ों ने एक साथ किया मतदान, 91 साल की अजीजा आधा किमी पैदल चल पहुंची वोट देने

जानकारी के अनुसार कोटा बजरंग नगर स्थित केसर बाग निवासी अब्दुल अजीज सुकेत थाने में एएसआई हैं। करीब एक माह से उनकी एसएसटी के साथ ड्यूटी लगी है। एसएसटी का काम चुनाव के दौरान अवैध शराब, रुपए, हथियार सहित आचार संहिता से जुड़ी मापदंडों की सम्पूर्ण निगरानी करती है। जगह-जगह चैक पोस्ट बनाए जाते हैं और यहां से गुजरने वाली गाडिय़ों व मतदान केंद्रों की जांच करती है। गत एक माह से एसएसटी टीम कोटा ग्रामीण क्षेत्र के हाइवे पर नाकाबंदी व वाहनों की चैकिंग कार्य में जुटी हुई है। अनंतपुरा थाने के हैड कांस्टेबल कुन्दन कुमार ने बताया कि एसएसटी की जीप में एएसआई अब्दुल अजीज, कांस्टेबल रजनीश कुमार यादव, होमगार्ड अशोक कुमार, विष्णु कुमार, वीडियोग्राफर पुष्पेंद्र शर्मा, टीम प्रभारी राधेश्याम बैरवा सोमवार अलसुबह जीप कोटा से मंडाना की ओर जा रहे थे।

Read More: शराब के विरोध में कोटा और रामगंजमंडी में मतदान का बहिष्कार, महिलाओं की चेतावनी से अधिकारियों में हड़कम्प

इसी दौरान आलनिया माता मंदिर स्थित हाइवे पर जीप चालक हरिशंकर को झपकी लग गई। इससे जीप अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में एएसआई अब्दुल अजीज गंभीर घायल हो गए। जबकि, अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पर अनंतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एएसआई अजीज की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि, अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने टीम प्रभारी हरिशंकर की रिपोर्ट पर जीप चालक हरिशंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।